Wednesday, April 1, 2026
Viral

बड़वानी में महज 100 रुपये के विवाद में किसान पर लात-घूंसों की बारिश, मौके पर मौत


बड़वानी : बड़वानी के पाटी क्षेत्र में एक युवक की हत्या के आरोप में 3 लोग गिरफ्तार. हत्या की इस वारदात ने इंसानियत और समाज की सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पाटी थाना क्षेत्र के जमरिया फलिया में महज 100 रुपये के मामूली विवाद ने 35 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या की गई. इस घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.

मृतक का नाम फूल सिंग पिता मोहनिया है. फूल सिंग ने गांव के ही युवक मनीष को 100 रुपये उधार दिए थे. जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो मामूली कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गई. आरोप है कि मनीष ने अपने साथियों वीरेंद्र सोलंकी और रणछोड़ के साथ मिलकर फूल सिंग के साथ बेरहमी से मारपीट की. आरोपियों ने उसकी छाती और पेट पर लात-घूंसों की बारिश की. गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

किसान की हत्या करने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पाटी थाना प्रभारी रामदास यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पाटी थाना प्रभारी रामदास यादव ने बताया “मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई और विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों मनीष, वीरेंद्र और रणछोड़ को गिरफ्तार कर लिया गया.”

मृतक के भतीजे सीताराम ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया “उसके काका पूल सिंग अपने उधार दिए गए पैसे मांगने गए थे, लेकिन वहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनकी जान चली गई.” इस घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि महज 100 रुपये के चक्कर में इतनी गंभीर वारदात करने वाले बेहद निर्मम हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, पुलिस हत्या के सारे सबूत जुटा रही है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply