
UP Top News Today: मथुरा में फरसा वाले बाबा के नाम से मशहूर चंद्रशेखर की वाहन से कुचलकर मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया है। हालांकि, आरोप है कि गौ-तस्करों ने उन्हें वाहन से कुचलकर हत्या कर दी, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने दिल्ली-आगरा हाईवे जाम कर दिया। वहीं, मेरठ में ईदगाह फुल होने पर नमाजियों ने सड़क पर नमाज अदा करने की कोशिश की। सड़क पर नमाज से लोगों को पुलिस ने रोका। इसी बात को लेकर पुलिस और नमाजियों में नोकझोंक हुई।
कानपुर में पुलिस के डर से युवक ने सुसाइड किया
कानपुर के गोविंदनगर में किराये पर रहने वाले युवक ने पुलिस के डर से गुरुवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। दरअसल, पड़ोस में किराये पर रहने वाली महिला से मोबाइल मांगने पर उसका विवाद हो गया था। महिला ने उसे पीटने के बाद पुलिस बुला ली, जिसे देखकर युवक डर गया और खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस बाहर खड़े होकर दरवाजा खटखटाती रही और युवक ने फांसी लगा ली।





