Sandeep Reddy vanga On Dhurandhar 2: एक तरफ जहां रणवीर सिंह की फिल्म को शानदार सफलता मिली और ये भारत की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने इसे प्रोपेगेंडा भी कहा. अब ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने उन लोग पर गुस्सा जाहिर किया है, जो इसे प्रोपेगेंडा का टैग दे रहे हैं. दरअसल, संदीप ने हाल ही में ये फिल्म देखी है. देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना रिएक्शन शेयर किया. उन्होंने बताया कि ये पिक्चर उन्हें काफी पसंद आई है.

संदीप रेड्डी वांगा ने X पर लिखा, “राइटर्स और डायरेक्टर्स ने प्रोपेगेंडा के दम पर अपना करियर बनाया और फिल्म इंडस्ट्री चुप रही. अब वही लोग ‘धुरंधर’ का मजाक उड़ा रहे हैं. अगर आपकी पहली प्रवृत्ति ही मजाक उड़ाना है, तो आप खुद को लिबरल नहीं कह सकते हैं. पता नहीं कब से सच को प्रोपेगेंडा कहा जाने लगा है. अजीब समय चल रहा है.”
संदीप रेड्डी वांगा ने और क्या कहा?
संदीप रेड्डी वांगा ने आगे लिखा, “मुद्दे पर आते हैं. आदित्य धर और मैं कहना चाहता हूं कि ये बुरी नजर ऐसे नहीं जाएगी. मुट्ठी भर लाल मिर्च से काम नहीं चलेगा, पूरा खेत जलाना पड़ेगा.” आखिर में उन्होंने लिखा, “पिछली रात ‘धुरंधर 2’ देखी. शानदार फिल्म है.” अब उनका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है. संदीप के साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास भी ये फिल्म देखने गए थे.
Writers & actors built careers on propaganda, and the industry stayed quiet like cats. Now the same clan mock Dhurandhar. You dont get to call yourself liberal if your first instinct is to Mock.
Dont know when truth started getting labeled as propaganda…… strange times.— Sandeep Reddy Vanga (@imvangasandeep) April 9, 2026
‘धुरंधर 2’ की कमाई
रणवीर के अलावा ‘धुरंधर 2’ में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे सितारे भी नजर आए हैं. सैकनिल्क के अनुसार वर्ल्डवाइड 21 दिनों में ये फिल्म 1653.67 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है. सिर्फ भारत से इस फिल्म ने 1041.27 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. ये इंडिया में हजार करोड़ का नेट कलेक्शन करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म है.
–
‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत पिछले साल हुई थी. 5 दिसंबर 2025 को इसका पहला पार्ट आया था. वर्ल्डवाइड 1300 करोड़ के कलेक्शन के साथ भारत की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड इस पिक्चर ने अपने नाम कर लिया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ उससे भी आगे निकल गई और चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई.





