Viral

प्रेमी से हुआ झगड़ा तो कर लिया सुसाइड, पलामू में नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान


मेदिनीनगर। पलामू जिले से एक दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग युवती ने अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करते समय झगड़ा होने के बाद तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, नाबालिग कुछ दिन पहले अपने फुआ के घर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के गांव गई थी। शनिवार की शाम करीब 4 बजे प्रेमी से झगड़े के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

आत्महत्या के बाद स्वजन शव को दाह संस्कार के लिए नाबालिग के अपने गांव पड़वा ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने पड़वा थाना प्रभारी अंचित कुमार से संपर्क कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के अधिकारी और पुलिस जवान महेंद्र कुमार, विकास कुमार अस्पताल पहुंचे और स्वजनों से जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। इस घटना के बाद नाबालिग के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply