Monday, February 23, 2026
CrimeViral

प्रेमी के साथ दो, बार चली गई पत्नी, गुस्से में पति ने उठाया हैरानी वाला कदम

प्रेमी के साथ दो, बार चली गई पत्नी, गुस्से में पति ने उठाया हैरानी वाला कदम

भीलवाड़ा: पति-पत्नी में अनबन के मामले लगाातार हैरान कर रहे हैं। ताजा मामला भीलवाडा़ शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र स्थित पटेल नगर से आया है। यहां 40 वर्षीय युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते मौत को गले लगा लिया। घटना का खुलासा शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जब आसपास के लोगों ने घर से कोई हलचल न होने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो दंग रह गई। यहां युवक फंदे से लटका हुआ मिला। युवक को नीचे उतारा और शव को महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पत्नी के प्रेमी के साथ चले जाने से परेशान था युवक
मृतक की पहचान आनंद सिंह (40) पुत्र भुवनेश्वर सिंह के रूप में हुई है, जो पटेल नगर में किराए के मकान में रहता था और एक निजी फैक्ट्री में कार्यरत था। प्रताप नगर थाना प्रभारी राजपाल सिंह के अनुसार, मामले की रिपोर्ट मृतक के छोटे भाई नरेंद्र सिंह ने दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि आनंद की पत्नी कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। करीब दो महीने बाद वह वापस लौट आई, लेकिन इस दौरान भी उसका अपने प्रेमी से संपर्क बना रहा। आरोप है कि प्रेमी की ओर से आनंद को जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था।

परिवार के अनुसार 19 फरवरी को पत्नी दोबारा अपने प्रेमी के साथ चली गई और इस बार अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। बताया जा रहा है कि वह घर पर एक पत्र भी छोड़कर गई थी। पत्र पढ़ने के बाद आनंद गहरे तनाव में आ गया था। इसी तनाव के बीच शनिवार सुबह उसने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मृतक ने पत्नी और उसके प्रेमी को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। फिलहाल पुलिस ने भाई की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई है।

Leave a Reply