Health

प्री स्कूल में करवा रहे बच्चे का एडमिशन, सबसे पहले पेरेंट्स ध्यान रखें ये बातें

जिस तरह से एक बीज को अंकुरित होने और प्लांट बनने के लिए उपजाऊ मिट्टी और सही देखभाल की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से बच्चा जब बड़ा हो रहा होता है तो उसकी ओवरऑल ग्रोथ के लिए न सिर्फ घर में चीजों को सिखाना जरूरी होता है, बल्कि एक पूरा सही माहौल देना होता है. पहले जहां आंगनबाड़ी हुआ करती थीं तो अब ज्यादातर इनकी जगह प्ले स्कूल ने ले ली है. जहां बच्चे को पढ़ाने के साथ ही कई एक्टिविटी भी करवाई जाती हैं, जिससे उनकी क्रिएटिविटी और सोशल स्किल्स को भी निखारने में हेल्प मिलती है. अगर आप भी अपने नन्हें-मुन्नों का एडमिशन प्ले या प्री स्कूल में करवाने जा रहे हैं तो जान लें कि न किन बातों को जरूर ध्यान में रखें.

प्री स्कूल में करवा रहे बच्चे का एडमिशन, सबसे पहले पेरेंट्स ध्यान रखें ये बातें
प्री स्कूल में करवा रहे बच्चे का एडमिशन, सबसे पहले पेरेंट्स ध्यान रखें ये बातें

प्ले स्कूल के टाइम बच्चा बहुत छोटा होता है, इसलिए न सिर्फ स्कूल में पढ़ाई. एक्टिविटी जैसी चीजों के बारे में जानने की जरूरत होती है, बल्कि ये भी पता होना चाहिए कि सेफ्टी के लिए क्या इंतजाम हैं. फिलहाल जान लेते हैं ऐसी ही कुछ जरूरी चीजें जो हर पेरेंट्स को बच्चे का एडमिशन प्ले स्कूल में करवाने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए.

सबसे पहले जरूरी है सेफ्टी

सबसे पहली चीज आपको स्कूल विजिट में ये देखनी है कि सेफ्टी किस तरह की है. आज के टाइम में ये सबसे चैलेंजिंग चीज है. आपको ये देखना है कि क्या हर क्लास रूम और गेट पर कैमरे लगवाए गए हैं या फिर नहीं ताकि आपका बच्चे के साथ किस तरह की एक्टिविटी हो रही हैं. इसको लेकर आपको जरूरत पड़ने पर जानकारी मिल सके. इसके अलावा गार्ड्स की क्या सुविधा है ये भी जरूर देखना है और इमरजेंसी वाली सिचुएशन से निपटने के लिए क्या इंतजाम हैं.

क्लास का साइज क्या है?

बच्चे के क्लास का साइज भी देखें और उसके हिसाब से ये भी पता करें कि कितने बच्चों का एडमिशन किया जा रहा है. दरअसल कई बार सीट्स से ज्यादा एडमिशन ले लिए जाते हैं. इस वजह से न सिर्फ बच्चे की लर्निंग पर असर पड़ता है, बल्कि ये उनके लिए कंफर्टेबल भी नहीं रहता है.

Getty Images

टीचर्स की योग्यता और टीचिंग स्टाइल

प्ले स्कूल में पढ़ाई थ्योरी बेस नहीं बल्कि प्रैक्टिकल बेस होनी चाहिए, इसलिए जब आप अपने बच्चे का एडमिशन किसी भी प्ले स्कूल में करवाने जाएं तो यह जरूर पता करें कि टीचर्स की योग्यता क्या है और यहां का टीचिंग स्टाइल क्या होगा. प्ले-बेस्ड लर्निंग बच्चों के लिए ज्यादा बेहतर रहती है. क्रिएटिव तरीके से वो जल्दी सीखते हैं.

स्कूल में सुविधाएं क्या हैं?

बच्चों के क्लास रूम का साइज देखने के साथ ही आपको ये भी देखना होगा कि लर्निंग मटेरियल क्या है, प्ले एरिया कैसा है. पानी और वॉशरूम की व्यवस्था कैसी है. जब आपका बच्चा कंफर्टेबल होता है तो वह ज्यादा बेहतर तरीके से सीख पाता है और उसके विकास में इससे मदद मिलती है.

रिव्यू और रेपोटेशन देखें

अपने बच्चे के स्कूल को चुनने के लिए हर एक सावधानी बरतनी जरूरी होती है. पहली ही बार में किसी स्कूल में एडमिशन न करवाएं, बल्कि आप कुछ अलग-अलग स्कूलों के रिव्यू देखें और उनकी रेपोटेशन के बारे में पता करें. इसके बाद आपको जो बेस्ट लगे, उसमें अपने बच्चे का एडमिशन करवाएं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply