HealthViral

पुरानी जींस फेंकने की गलती मत करना! इन 6 कमाल के तरीकों से बना सकते हैं नई और काम की चीजें

पुरानी जींस फेंकने की गलती मत करना! इन 6 कमाल के तरीकों से बना सकते हैं नई और काम की चीजें

Lifestyle hacks : आपके घर में भी पुराने कपड़ों का ढेर लगा हुआ है या कुछ कपड़े ऐसे हैं जो कहीं से फट गए हैं तो अब उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं  है। वहीं, इन फटे व पुराने कपड़ों की लिस्ट में जींस भी शामिल होंगी।  अगर आप एक स्मार्ट हक अपनाना चाह रहे हैं तो अपनी इन फटी या पुरानी जींस को फेंके नहीं बल्कि उसे रीयूज करें। जी हां, आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे स्मार्ट टिप्स और यूजफुल तरीके जिन्हें इस्तेमाल में ला आप अपनी फटी या पुरानी जींस को रीयूज कर सकते हैं।

अगर आपकी जींस फट गई है या पुरानी हो गई है तो यह कुछ ऐसे तरीके हैं, जिनके चलते आप अपने जींस को  फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपनी जींस को हमारे बताए गए इन कुछ तरीकों से कन्वर्ट करें और रीयूज करें।

अगर आपकी जींस का कपड़ा काफी ज्यादा सख्त और मजबूत है, लेकिन आपकी जींस पुरानी हो गई है और आप उसे पहनना छोड़ रहे हैं तो ऐसे में अपनी जींस को फेंकेना सही उपाय नहीं है। इस प्रकार की पुरानी जींस को बेहद आसान तरीके से दोबारा से प्रयोग में लाया जा सकता है। 

पुरानी जींस से बनाएं टोटे बैग 

जी हां, अगर आपके पास पुरानी जींस (old jeans) है तो आप उसे बेहद सुंदर टोटे बैग के रूप में काम में ला सकते हैं। यह बैग आपके काम आएगा और हर रोज की खरीदारी में भी आपके लिए मददगार साबित होगा और इससे आपकी पुरानी जींस वेस्ट भी नहीं जाएगी।
 

जींस से बनाएं क्लीनिंग क्लोथ 

अगर आपकी जींस फट गई है या पुरानी हो गई है और आपने उसका इस्तेमाल बंद कर दिया है, तो इसे रीयूज करने का सबसे आसान तरीका है क्लीनिंग क्लोथ बनाना। जींस का कपड़ा काफी ज्यादा सख्त होता है और रफ भी होता हैं। ऐसे में फ्लोर साफ करने या अन्य जगह साफ करने में यह कपड़ा काफी सही रहत है। आप इसे अपने मन मुताबिक शेप में काटकर एक अच्छा क्लीनिंग क्लोथ तैयार कर सकते हैं। वहीं, इसके लिए आपको किसी प्रकार की सिलाई करने की भी जरूरत नहीं होती है। 

पुरानी जींस से बनाएं कुशन कवर 

अगर आप अपने घर में कुछ क्रिएटिव करना चाहते हैं तो ऐसे में घर में रखी पुरानी जींस (old jeans update) की मदद ले सकते हैं। इस पुरानी जींस की सहायता से आप बेहद सुंदर कुशन कवर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं बाहर जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बेहद सरल तरीके से आप घर में ही इसकी सिलाई कर सुंदर कुशन कवर बना सकते हैं।

अपने पैट के लिए बनाएं बेडशीट 

अगर आपके घर में भी पालतू जानवर है तो आप अपनी पुरानी जींस से उनके लिए अच्छी बेडशीट बना सकते हैं। ऐसे में यह जल्दी खराब या गंदी भी नहीं होगी और इसे दोबारा साफ करना भी आसान रहता है।
 

जींस से बनाएं पोस्ट सेट 

अगर आप अपने डाइनिंग टेबल को सुंदर दिखाना चाहते हैं तो उसके लिए आप अपनी पुरानी-फटी जींस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अपनी पुरानी जींस से आप टेबल कवर या फिर पोस्टल कट बना सकते हैं। यह एक बेहद नया लुक देगा और इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। पोस्टल कट बनाने के लिए आपको बस अपनी पुरानी जींस को काटकर एक अच्छी शेप देने की जरूरत होगी। 

जींस से बनाएं स्टोरेज बैग

अगर आपके घर में पुरानी जींस रखी है, तो इसे आप एक मल्टीपरपज बैग बनाने के लिए उसे रीयूज कर सकते हैं। पुरानी जींस से बनने वाले इस बैग में आप कई पॉकेट बना सकते हैं, जिससे यह स्टोरेज के लिए अच्छे से इस्तेमाल होगा। वहीं, आप इसे बोतल रखने के लिए भी सिल्वा सकते हैं और रीयूज कर सकते हैं।

Leave a Reply