रविवार, 26 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
6 6 6 6…वैभव सूर्यवंशी ने मचाई मैदान पर तबाही, हरारे में आया वैभव का तूफ़ान, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज​ | Mahindra की लोकप्रिय Scorpio N का बदलेगा अंदाज, नए लुक और टेक्नोलॉजी के साथ होगी वापसी​ | CAA से किसान आंदोलन तक…अटूट रही भाजपा सरकार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा बना मोदी सरकार के 12 सालों की सबसे बड़ी राजनीतिक हार!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पांच रुपये का पुराना ट्रैक्टर वाला नोट दो, एक करोड़ लो’, लालच में आकर युवक ने गंवाए 1.2 लाख​

फरीदाबाद: फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर एयरपोर्ट फीस, कस्टम, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर 1.02 लाख रुपये ठग लिए। मंगवाईं थी पांच रुपये के […]

फरीदाबाद: फेसबुक पर पुराने नोट खरीदने का विज्ञापन देखकर संपर्क करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने पांच रुपये के पुराने ट्रैक्टर छपे नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने का झांसा देकर एयरपोर्ट फीस, कस्टम, जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर 1.02 लाख रुपये ठग लिए।

मंगवाईं थी पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीर
हरियाणा के फरीदाबाद सेक्टरआठ निवासी सुनील कुमार जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फेसबुक पर पुराने सिक्के और नोट खरीदने संबंधी एक विज्ञापन देखने के बाद उन्होंने उसमें दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक्सचेंज बायर कंपनी का प्रतिनिधि बताया और उनके पास मौजूद पांच रुपये के ट्रैक्टर छपे पुराने नोट की तस्वीरें मंगवाईं।

फीस के नाम पर ठगे रुपये
पीड़ित के अनुसार तस्वीरें भेजने के बाद आरोपियों ने नोट के बदले एक करोड़ रुपये देने की पेशकश की। इस पर विश्वास दिलाते हुए कहा गया कि भुगतान से पहले एयरपोर्ट फीस, सिक्योरिटी फीस, कस्टम फीस, सेल टैक्स और जीएसटी सहित अन्य औपचारिक शुल्क जमा कराने होंगे। आरोपियों ने भरोसा दिया कि सभी शुल्क जमा होते ही पूरी राशि खाते में भेज दी जाएगी।

कई किश्तों में जमा कराए 1,02,267 रुपये
शिकायत के अनुसार 14 जुलाई से 21 जुलाई के बीच पीड़ित ने अलगअलग बैंक खातों में कई किश्तों में कुल 1,02,267 रुपये जमा करा दिए। रकम जमा होने के बाद भी आरोपियों ने भुगतान नहीं किया और बहाने बनाते रहे। तब सुनील कुमार जैन को अपने साथ साइबर ठगी होने का एहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने 25 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस मोबाइल नंबर, बैंक खातों, डिजिटल लेनदेन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY