Viral

पत्नी ने शराब पीने के लिए पैसे नहींं दिए तो पति ने उठा लिया आत्मघाती कदम


मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भंडूरा गांव में शराब के आदी प्रिंस उर्फ बचन ने पत्नी द्वारा पैसे न देने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

इसके बाद प्रिंस घर से निकल कर चला गया। प्रिंस ने जंगल में जट मुझेडा वाले रास्ते पर पेड़ पर रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। राहगीरों ने इसकी सूचना स्वजन और पुलिस को दी।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फंदे पर लटके युवक को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जानसठ पहुंचाया। यहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।

थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था, जो भी मजदूरी करके कमाता था, उसे शराब में खर्च कर देता था। इसको लेकर पति-पत्नी में झगड़ा होता था।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply