शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘वैभव सूर्यवंशी ने चुरा लिया क्रेडिट…’, ईशान किशन ने 15 साल के स्टार को लेकर कह दी दिल की बात​ | प्रेम, सत्ता और इंसानियत… तमिल संत तिरुवल्लुवर की ‘तिरुक्कुरल’ में क्या-क्या लिखा? जो PM मोदी ने पुतिन को भेंट की​ | भारत-रूस की दोस्ती का नया चैप्टर, रेलवे से लेकर डिजिटल करेंसी तक 100 अरब डॉलर का होगा कारोबार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पढ़ाई का तनाव या कोई और वजह? पुणे में MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, हैदराबाद की रहने वाली थी माया​

Pune News: महाराष्ट्र में पढ़ाई के बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और आर्थिक परेशानियों के बीच छात्रों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदमों से राज्य भर में शोक और चिंता का माहौल है. पुणे से दो अलगअलग घटनाएं सामने आई हैं जहां एक ओर कात्रज इलाके में 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा ने इमारत की नौवीं मंजिल […]

Pune News: महाराष्ट्र में पढ़ाई के बढ़ते तनाव, मानसिक दबाव और आर्थिक परेशानियों के बीच छात्रों द्वारा उठाए जा रहे आत्मघाती कदमों से राज्य भर में शोक और चिंता का माहौल है. पुणे से दो अलगअलग घटनाएं सामने आई हैं जहां एक ओर कात्रज इलाके में 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा ने इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. वहीं दूसरी ओर एमपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र प्रथमेश देशमुख की आत्महत्या के बाद संवेदना व्यक्त करने के लिए अभिजीत दीपके उनके गृह नगर धाराशिव पहुंच रहे हैं.

पुणे के कात्रज इलाके में स्थित एक आवासीय सोसायटी में दोपहर करीब एक बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब 21 वर्षीय मेडिकल छात्रा माया रेड्डी ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी. मृतका माया रेड्डी मूल रूप से हैदराबाद की रहने वाली थी और पुणे के प्रसिद्ध ‘भारती विद्यापीठ’ में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. घटना की सूचना मिलते ही भारती विद्यापीठ पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा किया.

फिलहाल, आत्महत्या के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पढ़ाई के अत्यधिक तनाव, व्यक्तिगत कारणों और अन्य संभावित पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद भारती विद्यापीठ परिसर के विद्यार्थियों के बीच गहरा शोक व्याप्त है.

MPSC छात्र प्रथमेश देशमुख की आत्महत्या

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच जारी मानसिक तनाव और आर्थिक तंगी का एक और गंभीर चेहरा धाराशिव जिले में देखने को मिला था, जहां परांडा क्षेत्र के रहने वाले छात्र प्रथमेश देशमुख ने आर्थिक और अन्य परेशानियों से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. इस दुखद घटना के बाद अभिजीत दीपके 10 सितंबर को धाराशिव जिले के खासापुरी गांव स्थित प्रथमेश देशमुख के आवास पर पहुंचेंगे.

अभिजीत दीपके सुबह 11 बजे खासापुरी पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात करेंगे, उन्हें सांत्वना देंगे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेंगे. इस दौरान स्थानीय मीडिया, फोटो पत्रकार और कैमराकर्मी भी मौजूद रहेंगे. प्रथमेश की मौत के बाद से महाराष्ट्र भर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के बीच भारी गुस्सा, अनिश्चितता और निराशा का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY