Viral

पंजाब में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले! मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए की बड़ी भविष्यवाणी


पंजाब डेस्कः पंजाब के मौसम को लेकर विभाग ने बड़ी भविष्यवाणी जारी की है। इसके अनुसार राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। यह मौसम प्रदेश के 22 जिलों को प्रभावित करेगा। मौसम विभाग ने 7 अप्रैल तक के लिए चेतावनी जारी की है।

3 अप्रैल को पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, गुरदासपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला, एसएएस नगर (मोहाली), अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में गरज-चमक, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है। इसी तरह 4 अप्रैल को भी कई जिलों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। राज्य में आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

बारिश को लेकर 14 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। इनमें पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर के कई क्षेत्र, तथा गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और मोहाली के कुछ इलाके शामिल हैं।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply