Viral

नौकरी के साथ पढ़ाई का मौका, यूपी में शुरू हुआ इंजीनियरिंग डिप्लोमा कोर्स


उत्तर प्रदेश में काम करने वाले युवाओं के लिए हायर एजुकेशन का एक बेहतरीन मौका सामने आया है. जो लोग नौकरी या काम की वजह से अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, अब वो अपनी योग्यता को आगे बढ़ा सकते हैं. प्राविधिक शिक्षा विभाग ने ऐसे कामगारों के लिए खास तौर पर डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग फॉर वर्किंग प्रोफेशनल कोर्स शुरू किया है.

यह कोर्स न सिर्फ उनके टेक्निकल नॉलेज को मजबूत करेगा, बल्कि करियर में आगे बढ़ने के नए रास्ते भी खोलेगा. खास बात यह है कि इसमें एडमिशन के लिए रिटन एग्जाम नहीं होगा, बल्कि मेरिट के आधार पर सेलेक्शन किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया और अंतिम तारीख
इस कोर्स में एडमिशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, ताकि कामकाजी लोगों को सुविधा मिल सके.

कोर्स की अवधि और संरचना
यह डिप्लोमा कोर्स के नियमों के अनुसार संचालित होगा. यह तीन साल का पार्ट-टाइम कोर्स है, जिससे नौकरी के साथ पढ़ाई करना आसान होगा. जिन उम्मीदवारों के पास पहले से जरूरी योग्यता है, वो लेटरल एंट्री के जरिए सीधे दूसरे वर्ष में एडमिशन ले सकते हैं. ऐसे में उन्हें केवल दो साल में डिप्लोमा पूरा करने का मौका मिलेगा.

सीटों में आरक्षण का प्रावधान
हर संस्थान में तीन अलग-अलग कोर्स शुरू किए जाएंगे. अगर किसी संस्थान में कुल 30 सीटें हैं, तो उनमें से कम से कम 10 सीटें कामगारों के लिए आरक्षित होंगी. इससे नौकरीपेशा लोगों को बेहतर अवसर मिल सकेगा.

एलिजिबिलिटी और जरूरी अनुभव
इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए उम्मीदवार के पास एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के साथ कम से कम एक साल का औद्योगिक अनुभव होना जरूरी है. इससे यह सुनिश्चित होगा कि कोर्स का लाभ उन्हीं लोगों को मिले जो पहले से कार्यक्षेत्र में सक्रिय हैं.

मेरिट कैसे बनेगी?
इस कोर्स में एडमिशन के लिए कोई रिटन एग्जाम नहीं होगा. चयन पूरी तरह 100 नंबरों की मेरिट के आधार पर होगा. हाईस्कूल में प्रथम श्रेणी पर 50 अंक, द्वितीय श्रेणी पर 40 अंक और तृतीय श्रेणी पर 30 अंक मिलेंगे. इंटरमीडिएट या ITI पास होने पर 10 अतिरिक्त अंक दिए जाएंगे. 1 से 2 साल के अनुभव पर 10 अंक मिलेंगे, और हर अतिरिक्त वर्ष के लिए 5 अंक मिलेंगे (अधिकतम 30 अंक तक). आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 300 रुपये तय किया गया है. वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 200 रुपये शुल्क रखा गया है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply