बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
Jana Nayagan Release Date| थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की रिलीज डेट का एलान, खाकी वर्दी में नजर आए तमिलनाडु के CM​ | 5 साल में दोगुना हुआ पैसा! क्या ये म्यूचुअल फंड अब भी हैं निवेश के लिए बेस्ट?​ | ग्रेटर नोएडा में नशे का हाई वोल्टेज ड्रामा! सड़क पर चादर ओढ़कर सोया शराबी, महिला ने काटा हंगामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा के ममूरा में भीषण अग्निकांड, मकान में जिंदा जलकर 2 की मौत; 50 लोगों का रेस्क्यू… इलेक्ट्रिक बाइक में स्पार्किंग से भड़की आग​

नोएडा के ममूरा गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए. अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया है. मकान में रहने वाले कुछ लोग अब […]

नोएडा के ममूरा गांव में बुधवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई झुलस गए. अभी तक 50 लोगों का रेस्क्यू किया गया गया है. आग लगने के बाद पूरे इलाके में धुआं फैल गया है. मकान में रहने वाले कुछ लोग अब भी अंदर ही फंसे हुए हैं. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची हैं और बचाव अभियान शुरू किया है. वहीं, पुलिस ने पांच मंजिला मकान के मालिक को हिरासत में ले लिया है.

आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक बाइक में हुई स्पार्किंग मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि मकान के अंदर खड़ी इलेक्ट्रिक बाइक में अचानक चिंगारी उठी, जिसके बाद आग ने तेजी से पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए फायर विभाग और पुलिस जांच कर रही है.

करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

आग इतनी तेजी से फैली कि मकान में मौजूद कई लोग अंदर ही फंस गए. फायर विभाग की टीम ने तत्काल राहत और बचाव अभियान चलाते हुए करीब 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. दमकल कर्मियों ने सीढ़ियों और अन्य उपकरणों की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. कुछ लोग एक मकान से दूसरे मकान पर सीढ़ी रखकर बाहर निकाला गया.

दो लोगों की दर्दनाक मौत

हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. फिलहाल मृतकों की पहचान और आग लगने के समय उनकी स्थिति को लेकर पुलिस जानकारी जुटा रही है. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.

जांच में जुटे अधिकारी

पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण कर रहे हैं. शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक बाइक से स्पार्किंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन वास्तविक कारण फॉरेंसिक और तकनीकी जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY