भोजपुरी अभिनेता और सिंगर खेसारी लाल यादव इस समय चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ मुलाकात की, जिसने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। सिर्फ इतना ही नहीं, सिंगर ने नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई भी दी। ऐसे में यह कयास लगने शुरू हो गए कि भोजपुरी सुपरस्टार भाजपा जॉइन करने वाले हैं। अब खुद खेसारी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। चलिए आपको बताते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा।

क्या बोले खीसरी लाल यादव
दरअसल, खेसारी लाल यादव का बीजेपी नेताओं से मिलना ऐसे समय में हुआ, जब पार्टी बंगाल चुनाव के बाद अब यूपी चुनाव को लेकर स्टार प्रचारकों की नाम और टीम तैयार कर रही है। हालांकि, नितिन नवीन से मिलने के बाद 23 मई, शनिवार को मीडिया से बात करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, “मैं किसी पार्टी का नहीं, लेकिन एक कलाकार होने के नाते मुझे खुशी इस बात की है कि आज पूरे हिंदुस्तान के गौरव हैं नवीन भैया हम सबके लिए। कहीं न कहीं हम लोगों को खुश होना चाहिए। मैं किसी पार्टी विशेष का या जाति विशेष का नहीं, बल्कि… मुझे लगता है कि एक इंसान होने के नाते हमें सबको बधाई देना चाहिए।”
यह भी पढ़ें:
इसके आगे उन्होंने कहा, “एक व्यक्तिगत रिलेशन शुरू से है। हां, हम एक-दूसरे से मिलते कम हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हर आदमी को… अगर अपने बिहार का कोई आदमी बड़े लेवल पर जाता है और अपने बिहार को बेहतर बनाने की बात करता है, तो उसके साथ हम सबको रहना चाहिए।
आज भैया का बर्थडे था और मैं भी पटना में था, तो मुझे लगा कि इस शुभ अवसर पर अपने बिहार का एक ऐसा बेटा जो आज पूरे हिंदुस्तान को नेतृत्व कर रहा है। तो सबसे बड़ी ख़ुशी हमारे बिहार के बेटा के लिए थी और एक बड़े भाई नवीन भैया के लिए थी। उसके लिए मैं आया और शुभकामना दिया।”
Khabar Monkey
छपरा से लड़ा था विधानसभा चुनाव
बता दें कि खेसारी ने राजद के टिकट पर छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ा थे, लेकिन उन्हें बीजेपी उम्मीदवार ने हरा दिया था। चुनाव के दौरान खेसारी ने प्रचार के समय बीजेपी नेताओं से लेकर राम मंदिर तक पर कई ऐसे बयान दिए थे, जिसके बाद बीजेपी के कई सांसद ने जमकर गायक पर निशाना साधा था।
यह भी पढ़ें:





