Entertainment

नागपुर RSS हेडक्वार्टर पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भागवत से की खास मुलाकात, हैरान रह गए फैन्स

Ranveer Singh RSS Visit Mohan Bhagwat: नागपुर में सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ के अभिनेता रणवीर सिंह अचानक ही संघ मुख्यालय (RSS) पहुंचे। उन्होंने सरसंघचालक मोहन भागवत से करीब एक घंटे बंद द्वार में चर्चा किये जाने की खबर है। उनके अचानक संघ मुख्यालय पहुंचने से चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि कहा जा रहा है कि फिल्म के हिट होने के बाद वे सौहार्द्र भेंट के लिए संघ मुख्यालय पहुंचे थे।

नागपुर RSS हेडक्वार्टर पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भागवत से की खास मुलाकात, हैरान रह गए फैन्स
नागपुर RSS हेडक्वार्टर पहुंचे रणवीर सिंह, मोहन भागवत से की खास मुलाकात, हैरान रह गए फैन्स

उन्होंने रेशिमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति स्थल पहुंचकर अभिवादन भी किया। नागपुर आने के पूर्व वे जामनगर में अनंत अंबानी के जन्म दिन समारोह में शामिल हुए थे। वहीं से सीधे चार्टर विमान से नागपुर पहुंचे। अथॉरिटी को उनके आगमन की पूर्व सूचना थी लेकिन प्रबंधन ने उनके आग्रह पर पूरी गोपनीयता बरती।

‘धुरंधर’ की तरह आए और गए

के नागपुर आने की भनक तक किसी को नहीं लगी। ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद से वे देशभक्त के रूप जेन-जी आइकॉन के रूप में उभरे हैं। वे शाम करीब 5.30 बजे पहुंचे थे। उनकी कार के आगे-पीछे 2-2 कारों का कारवां था। सफेद शर्ट और पैंट पहने हुए वे बीच की कार में पिछली सीट पर बैठे कुछ लोगों को महल एरिया में बड़कस चौक से गुजरते समय शाम करीब 7 बजे के आसपास नजर आए।

–

किसी को नहीं लगी भनक

उसके बाद से ही खबर जंगल में आग की तरह फैली लेकिन जब तक कोई उनकी खोज-खबर ले पाता, वे रात करीब 8 बजे चार्टर विमान से रवाना हो गए। उसके बाद यह भी चर्चा होने लगी कि जिस तरह फिल्म में पाकिस्तान को उन्होंने वर्षों तक झांसे में रखा उसी तरह नागपुर में गुपचुप आए और निकल गए, किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply