Entertainment

नहीं रहीं सुरों की मलिका Asha Bhosle, आखिर आशा ताई क्यों करना चाहती थी आत्महत्या? पढ़ें अनसुनी दास्तान

Asha Bhosle Death News: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका Asha Bhosle का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के चलते उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

नहीं रहीं सुरों की मलिका Asha Bhosle, आखिर आशा ताई क्यों करना चाहती थी आत्महत्या? पढ़ें अनसुनी दास्तान
नहीं रहीं सुरों की मलिका Asha Bhosle, आखिर आशा ताई क्यों करना चाहती थी आत्महत्या? पढ़ें अनसुनी दास्तान

8 सितंबर 1933 को जन्मीं का जीवन संघर्षों से भरा रहा। महज 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए गाना शुरू कर दिया।

कम उम्र में लिया बड़ा फैसला

16 साल की उम्र में उन्होंने के सेक्रेटरी गणपतराव भोसले से परिवार के खिलाफ जाकर शादी की, जिससे उनकी बहन लता मंगेशकर से रिश्तों में दरार आ गई। शादी के बाद उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। आशा भोसले को शादी के बाद घरेलू हिंसा का भी सामना करना पड़ा था, जिसके बाद उनके मन में कई बार आत्महत्या करने का भी ख्याल आया था।

रिजेक्शन से सफलता तक का सफर

करियर के शुरुआती दौर में उन्हें म्यूजिक डायरेक्टर खेमचंद्र प्रकाश ने ‘खराब आवाज’ कहकर स्टूडियो से बाहर कर दिया था। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और 12,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड कर इतिहास रच दिया।

आरडी बर्मन के साथ नई पहचान

बाद में उनका जीवन संगीतकार R. D. Burman के साथ जुड़ा। 1980 में दोनों की शादी हुई और इस जोड़ी ने कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों के दिलों में बसते हैं।

सिंगिंग के साथ कुकिंग में भी माहिर

आशा भोसले अपने कुकिंग टैलेंट के लिए भी जानी जाती थीं। उनका Asha’s Restaurant इंटरनेशनल स्तर पर प्रसिद्ध है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी उनके हाथ के खाने के दीवाने थे।

उपलब्धियों से भरा करियर

उन्हें दादासाहेब फाल्के, पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित सम्मान मिले। साथ ही उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसके अलावा उन्हें 1997 में अपने एल्बम “Legacy” के लिए ग्रैमी अवॉर्ड के लिए भी नॉमिनेट किया गया था।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply