Viral

नशे में लौटी पत्नी, विवाद के बाद टीवी की आवाज बढ़ाई फिर डंडे से दबा दिया पति का गला


गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के थाना खोड़ा क्षेत्र की शंकर विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 11 साल पुराने प्रेम विवाह का अंत बेहद खौफनाक तरीके से हुआ. पत्नी पर अपने ही पति की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और लोगों को सोचने पर मजबूर कर रही है कि कैसे एक प्रेम संबंध हिंसा में बदल गया.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिजेंद्र मूल रूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला था और अपने परिवार के साथ खोड़ा के शंकर विहार में रह रहा था. करीब 11 साल पहले उसने सोनिया उर्फ सोनी नाम की एक मुस्लिम महिला से प्रेम विवाह किया था. शादी के बाद दोनों ने इसी कॉलोनी में अपना घर बसाया और उनके दो बेटे हुए, जिनकी उम्र करीब 9 और 6 साल बताई जा रही है. मृतक के चाचा के लड़के ने बताया कि भाई की पत्नी शराब पीकर आई थी. जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और डंडे से गला दबाकर पति की हत्या कर दी.

गला दबाकर हत्या का आरोप

…और हरीश चला गया: 13 साल बाद खाली हुआ 4×6 का कमरा, मिली आखिरी विदाई
बताया जा रहा है कि समय के साथ पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बढ़ने लगा. छोटी-छोटी बातों को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था और कई बार मामला मारपीट तक पहुंच जाता था. 31 मार्च की रात भी दोनों के बीच इसी तरह का विवाद हुआ, लेकिन इस बार मामला बेहद गंभीर हो गया. आरोप है कि गुस्से में आकर पत्नी सोनिया ने पति बिजेंद्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

मृतक के भाई ने थाना खोड़ा में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया. इसके आधार पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. परिजनों का कहना है कि आरोपी महिला शराब पीने की आदी थी और अक्सर झगड़ा करती थी. घटना वाली रात भी जब बिजेंद्र काम से घर लौटा, तो दोनों के बीच कहासुनी हुई और इसी दौरान डंडे की मदद से गला दबाकर हत्या कर दी गई.

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना अलग पक्ष रखा है. उसने बताया कि वह लंबे समय से पति की मारपीट और झगड़ों से परेशान थी और मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सोनिया उर्फ सोनी को इतवार पुश्ता इलाके से गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर शुरू की जांच

फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है. यह वारदात एक बार फिर यह दिखाती है कि घरेलू विवाद किस तरह एक खुशहाल दिखने वाले रिश्ते को भी हिंसा और मौत में बदल सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply