Tuesday, February 24, 2026
CrimeViral

धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या:मुजफ्फरनगर में पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव

धारदार हथियार से गला रेतकर अधेड़ की हत्या:मुजफ्फरनगर में पत्नी ने देखा खून से लथपथ शव

मुजफ्फरनगर। Murder in Muzaffarnagar: किसान रामप्रसाद अपने घर में सोए हुए थे। सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। पुलिस को भूसे के कमरे से कुछ अहम सुराग मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों का रोकर बुरा हाल है।

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में 55 वर्षीय किसान राम प्रसाद की रात में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका शव घर की गैलरी में चारपाई से नीचे जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से खून से सने कपड़े और एक दरांती बरामद की है।

मृतक किसान राम प्रसाद अपने परिवार के साथ रविवार रात घर में सोए हुए थे। उनके बेटे अमित व सुमित, पत्नी चंद्रकली और बेटियां वंदना व कोमल घर के अंदर के कमरों में थे, जबकि राम प्रसाद गैलरी में सोए थे। सोमवार सुबह उनका शव चारपाई से नीचे जमीन पर पड़ा मिला।

उनकी बेटी ने पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भूसे के कमरे से भी कुछ खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

जांच और बरामदगी
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी दरांती और कुछ कपड़े बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply