Viral

दौसा में दो भीषण सड़क हादसे, लापरवाही ने ली एक जान; कई घायल


दौसा। दौसा जिले में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों ने गंभीर हालात पैदा कर दिए। पहले हादसे में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर-थ्रेसर की टक्कर में चालक महेश योगी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई।

राजस्थान के दौसा जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक की मौत हो गई और चार लोग घायल हैं। पहला हादसा हरिपुरा मोड़ के पास हुआ, जहां दौसा से मालपुरिया जा रहा एक ई-रिक्शा आगे चल रहे ट्रैक्टर-थ्रेशर से जा भिड़ा। दोनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिक्शा चालक महेश योगी और सवारी मनबो देवी मीणा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान महेश योगी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

ट्रक और टेम्पो आपस में टकराए
दूसरा हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भांडारेज मोड़ के पास हुआ, जहां एक ट्रक, टेम्पो और रोडवेज बस आपस में टकरा गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिकंदरा की ओर से आ रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही बरतते हुए पहले सड़क किनारे खड़े टेम्पो को टक्कर मारी, और फिर दौसा से सिकंदरा जा रही बस को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार गूंज उठी।

इस हादसे में टेम्पो चालक मुरारी लाल, धारासिंह और रोडवेज बस चालक उमरसिंह जाट घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो टेम्पो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया और यातायात को सामान्य किया।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply