बुधवार, 9 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Joe Root ने तोड़ा Steve Waugh का रिकॉर्ड, Sachin Tendulkar के महा रिकॉर्ड पर नज़र!​ | Ishan Kishan ने तोड़ा 38 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड, Duleep Trophy के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने​ | Akash Madhwal ने खोला IPL राज: Dhoni और Rohit की टीमें क्यों बनीं CHAMPION​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दुनिया के सबसे अमीर PM होंगे और रईस, डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना ज्यादा होगी सैलरी​

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी और बढ़ने वाली है. दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले प्रधानमंत्री के वेतन में करीब 10 लाख डॉलर की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अब उनकी सैलरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना अधिक हो जाएगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वोंग का वेतन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड […]

सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग की सैलरी और बढ़ने वाली है. दुनिया में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाले प्रधानमंत्री के वेतन में करीब 10 लाख डॉलर की बढ़ोतरी होगी. इसके बाद अब उनकी सैलरी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से सात गुना अधिक हो जाएगी. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वोंग का वेतन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 400,000 डॉलर के वार्षिक वेतन से लगभग सात गुना अधिक है. मंगलवार को संसद में बोलते हुए वोंग ने बताया कि नेताओं के वेतन में संशोधन किया जाएगा.

लॉरेंस वोंग की सैलरी में 64% की बढ़ोतरी

इससे पहले से ही दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले पीएम की सैलरी में 64 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि हो जाएगी. वोंग को 15 अक्टूबर से 64 प्रतिशत वेतन वृद्धि मिलेगी. इस बदलाव के बाद प्रधानमंत्री का सालाना वेतन 2.2 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.6 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगा.

सिंगापुर सरकार का कहना है कि ज्यादा सैलरी देने से योग्य और प्रतिभाशाली लोग सियासत में आते हैं और अच्छे शासन में मदद मिलती है. डिप्टी पीएम का सालाना वेतन 1.87 मिलियन सिंगापुर डॉलर से बढ़कर 3.06 मिलियन सिंगापुर डॉलर हो जाएगा.

वोंग दुनिया में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले PM

वहीं, कैबिनेट मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारी यानी पोर्टफोलियो के हिसाब से 1.80 मिलियन से 2.88 मिलियन सिंगापुर डॉलर तक वेतन मिलेगा. प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि वे अपने कार्यकाल के दौरान पूरी बढ़ी हुई रकम अच्छे कामों के लिए दे देंगे. वेतन बढ़ने से पहले भी सिंगापुर के प्रधानमंत्री का वेतन अमेरिका और अन्य जी7 देशों के नेताओं से काफी ज्यादा था.

वोंग ने कहा कि वेतन एक संवेदनशील और भावनात्मक मुद्दा है. उनकी पार्टी लंबे समय से संसद और 21 सदस्यीय मंत्रिमंडल पर काबिज है. उन्होंने माना कि ये रकम आम नागरिकों की कमाई से बहुत ज्यादा है, इसलिए लोग इसकी बारीकी से जांच करते हैं और कई लोग इस पर नाराज भी होते हैं. उनका कहना था कि अच्छी सरकार अच्छे नेतृत्व पर निर्भर करती है.

15 साल पहले हुआ था मंत्रियों के वेतन में बदलाव

सिंगापुर ने आखिरी बार 15 साल पहले मंत्रियों के वेतन में बदलाव किया था. यह देश नियमित रूप से दुनिया के सबसे कम भ्रष्ट देशों में गिना जाता है. वेतन वृद्धि की सिफारिश एक स्वतंत्र समिति ने की थी. अभी के पदधारियों को तुरंत नया पूरा वेतन नहीं मिलेगा. 15 अक्टूबर से उन्हें व्यक्तिगत परिस्थितियों और प्रदर्शन के आधार पर अधिकतम 9 प्रतिशत का एकमुश्त समायोजन मिलेगा. इसके बाद के बदलाव व्यक्तिगत प्रदर्शन और जिम्मेदारियों पर निर्भर करेंगे.

सैलरी मामले में हांगकांग के प्रधानमंत्री 2nd नंबर पर

PoliticalSalaries.com के आंकड़ों के मुताबिक, सैलरी बढ़ने से पहले भी सिंगापुर के प्रधानमंत्री दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले लीडर थे. इसी लिस्ट में हांगकांग के प्रधानमंत्री 719,000 डॉलर सालाना के साथ दूसरे नंबर पर हैं. तीसरे नंबर पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति हैं, जिनकी सैलरी 606,000 डॉलर है. ये दोनों सैलरी वोंग की नई सैलरी के मुकाबले बहुत कम हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY