Viral

दिल्ली जाने से पहले 6 लाख शिक्षकों को ‘गिफ्ट’ देंगे CM नीतीश कुमार! करोड़ों बच्चों को भी मिलेगी राहत


हाल ही में कोसी से जदयू एमएलसी संजीव सिंह के नेतृत्व में विधान परिषद में उठी मांगों और शिक्षक नेता आनंद कौशल के द्वारा शिक्षा विभाग को भेजे गए सुझावों ने इस संभावना को बल दिया है।

दरअसल, बिहार के सरकारी स्कूलों में शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था बहाल होगी या नहीं, इस पर प्रदेश के लाखों शिक्षकों और अभिभावकों की निगाहें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिकी हैं।

चर्चा है कि मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे पर रवाना होने से पहले इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो यह शिक्षा विभाग के हालिया सख्त नियमों के बीच एक बड़ी राहत के रूप में देखा जाएगा।

अब जमुई जिले के शिक्षक गुट में ये चर्च है कि यदि विधान परिषद सदस्यों की मांग और विशेषज्ञों के राय और शिक्षक संघ के सुझावों पर मुख्यमंत्री की मुहर लगती है तो बिहार प्रदेश के शैक्षणिक समय सारणी एवं वातावरण में एक नई ऊर्जा देखने को मिल सकती है।

विधान परिषद में गूंजा मुद्दा, शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन
बीते 16 फरवरी 2026 को बिहार विधान परिषद के सदस्य डॉ. संजीव कुमार सिंह, प्रो. संजय कुमार सिंह सहित के 20 सदस्यों ने एक सूचना के जरिये सरकार का ध्यानाकृष्ट किया।

सदस्यों का कहना है कि दिसंबर 2023 से पहले शनिवार को हाफ डे की व्यवस्था दशकों से चली आ रही थी, जिसे अचानक फुल डे में बदल दिया गया। इससे दूर-दराज के क्षेत्रों में कार्यरत शिक्षकों को घर लौटने में कठिनाई होती है और वे अपने सामाजिक व पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पाते। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत दूसरे शनिवार की छुट्टी का प्रविधान भी लागू नहीं किया गया है।

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने सदन में स्पष्ट किया कि शनिवार को स्कूलों में हाफ डे शुरू करने की मांग पर अधिकारियों की एक टीम समीक्षा करेगी। इस समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि यह लागू होता है तो इससे प्रदेश के लगभग 1.70 करोड़ विद्यार्थियों और बिहार के छह लाख शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा।

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने भेजा था प्रस्ताव
बिहार पाठ्यचर्या की रूप-रेखा (बीसीएफ-2025) के निर्माण के लिए एससीईआरटी को शिक्षा विशेषज्ञों और शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी आनंद कौशल सिंह ने शनिवार को हाफ डे करने को लेकर लिखित सुझाव भेजे थे, जिसमें बच्चों के मानसिक विकास को प्राथमिकता दी गई है।

मई 2025 में दिए गए इस सुझाव के तहत महीने के पहले और तीसरे शनिवार को पूर्ण अवकाश तथा दूसरे व चौथे शनिवार को बैगलेस डे के रूप में आधा दिन संचालित करने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही स्कूल संचालन की कार्य अवधि और वार्षिक कार्यदिवस निर्धारित करने की बात कही गई है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply