Entertainment

दादी Asha Bhosle के निधन से टूटीं जनाई भोसले, रितेश देशमुख के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं

Zanai Bhosle Reaction on Asha Bhosle Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री उदास है. हर तरफ मायूसी छाई हुई है. इसकी वजह है दिग्गज सिंगर आशा भोसले का चला जाना. 12 अप्रैल 2026 को 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया. अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था. इलाज के दौरान मल्टिपल ऑर्गन फेलियर की वजह से उनका निधन हो गया. सिंगर के जाने के बाद से ही हर तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है.

दादी Asha Bhosle के निधन से टूटीं जनाई भोसले, रितेश देशमुख के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं
दादी Asha Bhosle के निधन से टूटीं जनाई भोसले, रितेश देशमुख के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं

मुंबई के दादर स्थित शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ सिंगर का अंतिम संस्कार किया जाएगा. फिलहाल आशा भोसले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास कासा ग्रांडे लोअर परेल में रखा गया है जहां सेलेब्स की आखिरी झलक पाने के लिए पहुंचते नजर आ रहे हैं. इस दौरान के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें उनकी पोती जनाई भोसले भी नजर आ रही हैं और अपनी दादी को याद कर काफी इमोशनल नजर आ रही हैं.

रितेश देशमुख से गले लग रोईं जनाई

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख से गले लगकर जनाई भोसले फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं. वे सचिन तेंदुलकर की वाइफ अंजलि तंदुलकर से भी गले लगकर रो रही हैं और बिखरती नजर आ रही हैं. सेलेब्स इस दुख की घड़ी में उन्हें सांत्वना दे रहे हैं. इस दौरान के और भी वीडियोज वायरल हो रहे हैं जिसमें एक-एक कर सेलेब्स आशा ताई के अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं दादर स्थित शिवाजी पार्क में शाम 4 बजे आशा भोसले का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन होगा.

पद्म विभूषण से किया गया सम्मानित

आशा भोसले की बात करें तो उन्होंने अपने शानदार करियर के दौरान 20 अलग-अलग भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए. उन्होंने किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और जगजीत सिंह के साथ भी गाने गाए. किशोर कुमार संग उनके गाने खूब पसंद किए गए वहीं मोहम्मद रफी के साथ भी सिंगर ने कई सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग्स गाए. म्यूजिक डायरेक्टर की बात करें तो उन्होंने खय्याम, ओपी नय्यार और आर डी बर्मन के साथ कोलाबोरेट किया. उन्हें संगीत जगत में उनके शानदार योगदान के लिए भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply