Viral

ट्रम्प बोले: PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है-जानें पूरी खबर

नई दिल्ली: चीन की यात्रा में मुंह की खाने के बाद क्या डोनाल्ड ट्रंप फिर से भारत को मनाने की कोशिश में जुट गए हैं? ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि अमेरिका ने पहले ही अपने विदेश मंत्री मार्को रूबियो को भारत के दौरे पर भेज रखा है और अब डोनाल्ड ट्रंप ने सप्राइज कॉल में पीएम मोदी और भारत की जमकर तारीफ की है।

ट्रम्प बोले: PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है-जानें पूरी खबर
ट्रम्प बोले: PM मोदी को पता है जरूरत पर कहां फोन करना है-जानें पूरी खबर

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
मुझे भारत से प्यार है। मैं बस सभी को ‘हैलो’ कहना चाहता हूं। I Love प्रधानमंत्री। पीएम मोदी महान हैं, वे मेरे दोस्त हैं।
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति

PM मोदी का बहुत बड़ा फैन : ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे कहा कि भारत मुझ पर 100% भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि किसे फोन करना है। वे सीधे यहीं फोन करते हैं। हम अच्छा कर रहे हैं। हम रिकॉर्ड बना रहे हैं। हमारी अर्थव्यवस्था रिकॉर्ड स्तर पर है, स्टॉक मार्केट रिकॉर्ड स्तर पर है और भारत जो कुछ भी पाना चाहे, वह पा सकता है। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं। मार्को सबसे महान हैं।

किस इवेंट में जुड़े थे ट्रंप, जानें
दरअसल, अमेरिका इस समय अपना 250वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस उपलक्ष्य में ही भारत में स्थित अमेरिकी दूतावास में भव्य समारोह का आयोजन किया गया है। इस इवेंट में ही डोनाल्ड ट्रंप सीधे अमेरिका से जुड़े थे।स में उन्हें सबसे महान विदेश मंत्री के तौर पर याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी को मेरा नमस्कार कहना और उन्हें बताना कि मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।

आतंकवाद के खिलाफ सहयोग
इस कार्यक्रम में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी शामिल हुए। उन्होंने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका, आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने में गहरी रुचि रखते हैं। आतंकवाद के प्रति ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) के मामले में हमें हमेशा स्पष्ट रहना चाहिए, और यही कारण है कि हमारा आतंकवाद-रोधी सहयोग इतना महत्वपूर्ण है।

Khabar Monkey

दोनों देशों के हित साझा
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि यह बात व्यापक रूप से स्वीकार की जाती है कि दुनिया अब एक संक्रमण काल ​​से गुजर रही है। वास्तव में, यह स्थिति हमारे संबंधों को और भी अधिक मजबूत बनाती है। आपसी लाभ की भावना निश्चित रूप से हमारे सहयोग को आगे बढ़ाएगी। वैश्विक अर्थव्यवस्था को जोखिम-मुक्त बनाने और दुनिया को अधिक विकल्प प्रदान करने में दोनों देशों के साझा हित हैं। हमारे बीच कई समानताओं के कारण, हम अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावी रणनीतिक साझेदार बन जाते हैं।

Leave a Reply