Friday, February 27, 2026
BusinessViral

टीचर को मिलेगी डेढ़ लाख सैलरी, बीएड की भी नहीं जरूरत, निकली Vacancy

टीचर को मिलेगी डेढ़ लाख सैलरी, बीएड की भी नहीं जरूरत, निकली Vacancy

हरियाणा सरकार ने टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी दी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने PGT कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें चयनित अभ्यर्थी को डेढ़ लाख रुपए तक सैलरी दी जाएगी।

हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली टीचर की भर्ती
सरकारी नौकरी और खासकर टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने शिक्षक बनने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जिसके तरहत राज्य के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर साइंस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। यानि पोस्ट ग्रेजुएट टीचर कंप्यूटर साइंस के 1672 पदों पर भर्ती की जाएगी।

हरियाणा टीचर के लिए क्या है ऐज लिमिट
जो भी उम्मीदवार टीचर बनने क लिए आवेदन करना चाहते हैं। वह आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर 9 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग की तरफ से आवेदनकर्ता की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम आयु 42 साल निर्धारित की है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट देने का प्रावधान है।

हरियाणा टीचर भर्ती के लिए क्या है योग्यता
अभ्यर्थी ने मैट्रिक, 10+2, बी.ए. या एम.ए. लेवल पर हिंदी या संस्कृत विषय की मास्टर डिग्री होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) या STET परीक्षा पास भी होना चाहिए। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के मुताबक, जो भी उम्मीदवार PGT कंप्यूटर साइंस के पदों पर आवेदन करना चाहतेहैं, उनके लिए M.Sc कंप्यूटर साइंस, MCA या BE/B.Tech कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या आईटी में डिग्री होना जरूरी है। इन सभी डिग्री में कम से कम 55 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य हैं।

47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक होगी सैलरी
हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने के मुताबिक भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को हर महीने सैलरी के रूप में 47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारी को मिलने वाले भत्ते और सुविधा भी दी जाएगी।

कैसे होगा सिलेक्शन…क्या है परीक्षा का पेटर्न?
हरियाणा में सीनियर टीचर बनने के लिए उम्मीदवारों के लिए 3 फेस की परीक्षा को पास करना होगा। सबसे पहले स्क्रीनिंग टेस्ट किया जाएगा, अगर इसमें पास हो जाते हैं तो चयनित उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

Leave a Reply