Viral Video: सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में चीन (China) से तूफान मचा रहा है, जिसमें एक ‘साधारण’ से दिखने वाले शख्स ने कथित तौर पर घमंड में चूर एक एयर होस्टेस (Air Hostess) को ऐसा सबक सिखाया कि वो रनवे पर ही फूट-फूटकर रोने लगी. इसे देखने के बाद नेटिजन्स इसे Instant Karma बता रहे हैं.

वायरल हो रहे इस वीडियो में ड्रामा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है. क्लिप में देखा जा सकता है कि एक एयर होस्टेस ड्यूटी खत्म करके प्लेन से नीचे उतर रही है. वहीं, नीचे एक शख्स फूलों का एक बड़ा-सा गुलदस्ता लिए उसका बेसब्री से इंतजार कर रहा है. जैसे ही लड़की करीब आती है, बंदा उसे गुलदस्ता देकर प्रपोज करता है.
लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है, जब एयर होस्टेस शख्स के साधारण कपड़ों और हुलिए को देखकर उसे बुरी तरह दुत्कार देती है. आप देखेंगे कि शख्स के बार-बार मनाने के बावजूद लड़की उसे ‘गरीब’ समझकर बेइज्जत करती है. इसके बाद शख्स अपना गुलदस्ता वापस ले लेता है.
लग्जरी कार ने उड़ाए होश
इसी बीच रनवे पर एक एक चमचमाती करोड़ों की बेंटले कार आकर वहां रुकती है, और कार से एक प्राइवेट ड्राइवर छाता लेकर निकलता है, और उसी ‘साधारण’ शख्स के लिए दरवाजा खोलता है. शख्स बिना पीछे मुड़े, स्वैग के साथ कार में बैठकर वहां से निकल जाता है. आप देखेंगे कि एयर होस्टेस ड्राइवर से रुकने की मिन्नत करती है, पर वो नहीं रुकता. यह देखकर उसे अहसास होता है कि उसने जिसे ठुकराया, वह असल में कोई मामूली इंसान नहीं, बल्कि एक बेहद रईस शख्स था. वीडियो के आखिर में एयर होस्टेस घुटनों के बल बैठकर अपनी किस्मत पर रोती नजर आ रही है.
रियल या स्क्रिप्टेड? इंटरनेट पर छिड़ी बहस
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है. जहां कुछ लोग इसे इंस्टेंट कर्मा कह रह रहे हैं, वहीं इंटरनेट के जासूस ने इसकी सच्चाई पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. एक ने पूछा, भाई एयरपोर्ट के रनवे पर प्राइवेट कार कब से आने लगी? दूसरे ने कहा, ये तो ठुकरा के मेरा प्यार वाला सीन हो गया. एक अन्य यूजर ने लिखा, साफ दिख रहा है कि ये स्क्रिप्टेड वीडियो है, पर मैसेज तगड़ा है. एक और यूजर ने कमेंट किया, आजकल प्यार नहीं पैसा बोलता है.
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram





