SportsViral

जसप्रीत बुमराह के साथ IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, विकेट के कॉलम में पड़ गया सूखा

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन अब अपने अंतिम पड़ाव पर है जिसमें अब सभी की नजरें 26 मई से शुरू होने वाले प्लेऑफ मुकाबलों को लेकर टिकी हुई हैं। इस सीजन में कई दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबसे ज्यादा सभी की नजरें थी, जिसमें एक नाम स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी शामिल था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार फॉर्म में रहने वाले बुमराह से मुंबई इंडियंस को भी काफी उम्मीदें थी, लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन बिल्कुल ही विपरीत देखने को मिला जिसकी किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। बुमराह शुरुआती कुछ मैचों में जहां विकेट नहीं हासिल कर सके थे, तो वहीं इसके बाद उन्होंने सीजन का अंत इतने कम विकेट के साथ किया जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

जसप्रीत बुमराह के साथ IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, विकेट के कॉलम में पड़ गया सूखा
जसप्रीत बुमराह के साथ IPL इतिहास में सिर्फ चौथी बार हुआ ऐसा, विकेट के कॉलम में पड़ गया सूखा

बुमराह अपने आईपीएल करियर चौथी बार 10 से कम विकेट हासिल कर पाए

जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में डेब्यू साल 2013 में किया था, जिसमें उन्हें उस सीजन कुल दो मुकाबले खेलने का मौका मिला और उसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे। इसके बाद साल 2014 के आईपीएल सीजन में बुमराह ने 11 मैच तो खेले लेकिन विकेट 5 ही ले सके। ऐसा ही कुछ साल 2015 के आईपीएल सीजन में भी देखने को मिला जहां जसप्रीत बुमराह 4 मैच खेलकर तीन विकेट लेने में कामयाब हुए थे। इसके बाद से साल 2016 से लेकर 2025 के आईपीएल सीजन में जसप्रीत बुमराह हर बार 15 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हुए थे। उनकी ये लय साल 2026 के सीजन में बिल्कुल भी नहीं दिखाई दी जहां उन्होंने 13 मुकाबले तो खेले लेकिन सिर्फ 4 विकेट ही अपने खाते में जोड़ सके। इस सीजन बुमराह के इकॉनमी रेट को लेकर बात की जाए को वह 8.36 का रहा तो वहीं उनका औसत 102.50 का रहा जो इससे पहले किसी भी आईपीएल सीजन में बुमराह का देखने को नहीं मिला था।

Khabar Monkey

अफगानिस्तान सीरीज से बुमराह को मिला है आराम

आईपीएल 2026 का सीजन खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय खिलाड़ी व्यस्त हो जाएंगे, जिसमें साल 2027 के वनडे वर्ल्ड की तैयारियां सबसे ज्यादा ध्यान में रखकर सीरीज खेली जानी है। इसमें टीम इंडिया को घर पर पहले अफगानिस्तान के खिलाफ जून महीने की शुरुआत में खेलना है, जिसको लेकर स्क्वाड का ऐलान किया जा चुका है और उसमें जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में बुमराह को आराम करने का लंबा समय मिल जाएगा ताकि फिर से वह बेहतर तैयारी के साथ मैदान पर वापसी कर सके। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर जसप्रीत बुमराह को वापसी करते हुए देखा जा सकता है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply