SportsViral

जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड

जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में होती है। उनके सामने बल्लेबाज हमेशा बैकफुट पर रहते हैं और सिर्फ अपना विकेट बचाने की कोशिश में रहते हैं। लेकिन क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है और यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। इस साल टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। लेकिन वह अपने उस प्रदर्शन को आईपीएल 2026 में जारी नहीं रख पाए। इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन इतना खराब रहा कि अब बुमराह के नाम टी20 इतिहास का एक अनचाहा और खराब रिकॉर्ड जुड़ गया है, जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे।

जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड
जसप्रीत बुमराह का ये क्या हाल हुआ? IPL 2026 में बना दिया टी20 इतिहास का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 में 102 से अधिक का रहा जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी औसत

आईपीएल 2026 में जसप्रीत बुमराह ने कुल 13 मैच खेले। उन्हें राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच में आराम दिया गया था। इन 13 मैचों में बुमराह सिर्फ 4 विकेट लेने में ही कामयाब हो सके। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उन्होंने हर एक विकेट के लिए औसतन 102.5 रन खर्च किए। बुमराह ने इस सीजन में 49 ओवर गेंदबाजी, इस दौरान उन्होंने 294 गेंदें फेंके और 410 रन खर्च किए। किसी भी टी20 टूर्नामेंट में 40 या उससे ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में बुमराह का यह बॉलिंग एवरेज (102.5) अब तक का सबसे खराब गेंदबाजी औसत है। वह पहले ऐसे गेंदबाज बने हैं जिन्होंने टी20 टूर्नामेंट में 40 ओवर गेंदबाजी करने के बाद विकेट लेने के लिए 100 से अधिक रन खर्च किए हों।

जसप्रीत बुमराह के चोट को लेकर जयवर्धने ने किया था खुलासा

जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 के पहले पांच मैचों में कोई विकेट नहीं मिला। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच से पहले MI के हेड कोच महेला जयवर्धने ने बुमराह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इस पूरे आईपीएल सीजन में बुमराह हल्की चोट के साथ खेले थे। इसी वजह से उनके स्पीड में भी कमी आई थी। जयवर्धने ने कहा कि वर्ल्ड कप के बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें आराम दिया। आईपीएल के शुरुआती 4-5 मैचों में वे उस चोट से उबर रहे थे, जिसकी वजह से उनकी रफ्तार भी गिर गई थी। चोट की वजह से इस सीजन में उनके रन-अप में समस्या आई और उन्होंने कई नो-बॉल भी फेंकी। कोच ने यह भी माना कि विपक्षी टीमों ने बुमराह के खिलाफ रिस्क न लेकर आसानी से उनका सामना किया।

Khabar Monkey

आईपीएल 2026 में 9वें नंबर पर रही मुंबई इंडियंस

जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन का असर मुंबई इंडियंस के अभियान पर भी पड़ा। इस सीजन हार्दिक की कप्तानी में MI की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी। मुंबई की टीम आईपीएल 2026 में लीग स्टेज में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतने में कामयाब हो सकी और पॉइंट्स टेबल में 8 अंकों के साथ 9वें स्थान पर रही। अब मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स इस सीजन के प्रदर्शन को भुलाकर आईपीएल 2026 में दमदार वापसी करना चाहेंगे।

यह भी पढ़ें

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply