शुक्रवार, 24 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
paper leak & Protest: छात्रों के नाम पर अराजकता फैलाने की साजिश? जानें पूर्व सरकारों के दौर में पेपर लीक का हाल​ | क्या हर बुजुर्ग को मिलेगी न्यूनतम पेंशन? संसद में सरकार ने साफ कर दी तस्वीर​ | Rahmat Shah संभालेंगे Afghanistan की कमान, Ireland के खिलाफ ODI Series में करेंगे नेतृत्व​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जंतर-मंतर पर धरने में शामिल हुआ पुलिस का कांस्टेबल, बोलाः देश नहीं बचेगा तो नौकरी का…​

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस शख्स की पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है। जंतरमंतर पर वर्दी में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह […]

उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर एक व्यक्ति दिल्ली के जंतरमंतर पर धरने में शामिल हुआ। इसका वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली से देहरादून तक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इस शख्स की पहचान उत्तराखंड पुलिस कॉन्स्टेबल शेर सिंह के रूप में हुई है।

जंतरमंतर पर वर्दी में दिखाई देने वाला व्यक्ति शेर सिंह है। वह उत्तराखंड पुलिस का कांस्टेबल है। शेर सिंह दिल्ली में चल रहे धरनाप्रदर्शन में उत्तराखंड पुलिस की वर्दी पहनकर शामिल हुआ। वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमा उसके धरना स्थल तक पहुंचने के तरीके पर सवाल उठा रहा है। वीडियो में वह गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पद से इस्तीफा देने की बात कर रहा है। उसने कहा, “जब देश ही नहीं बचेगा तो इस नौकरी का क्या करूंगा? उसने उत्तराखंड पुलिस की नौकरी छोड़कर ‘कॉकरोचों की रक्षा’ करने की बात भी कही।

शेर सिंह का पूर्व रिकॉर्ड
शेर सिंह मूल रूप से हरिद्वार जनपद के रुड़की का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल का गनर भी रह चुका है। उसे वर्ष 2025 में उत्तराखंड पुलिस से निलंबित कर दिया गया था। उस पर ड्यूटी में लापरवाही के आरोप लगे थे। यह भी जानकारी है कि वह सोशल मीडिया पर भीम आर्मी से जुड़े वीडियो भी साझा करता रहा है।

गिरफ्तारी और अन्य मामले
नवंबरदिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में शेर सिंह को विशेष कार्य बल देहरादून ने गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी जमीन के लेनदेन के एक मामले में हुई थी। उस पर प्रवीण बाल्मिकी गैंग की मुखबिरी करने का आरोप था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY