
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री तक नीचे बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों तक आंधी-बारिश का असर बढ़ सकता है. जिससे फिर से मौसम बदलेगा.
छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम ड्राई बना हुआ है. ऐसे में यहां कई जिलों में तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं दिखी है. अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है. अगर आंधी बारिश शुरू होती है तो फिर तापमान में गिरावट आ सकती है.
मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिनों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या आंधी तूफान का असर दिख सकता है. जिससे यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हो सकती है.
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है. रायपुर से बिलासपुर संभाग के ज्यादातर जिलों में तापमान लगातार बढ़ोत्तरी है. राजनांदगांव में पारा 38 डिग्री तक चला गया है. जबकि अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17 डिग्री तक आ गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ में अगले 2 से 3 दिन में एक नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है. जिसका असर कुछ जिलों में हो सकता है. ऐसे में मौसम में तब्दीली आएगी और तापमान बदलेगा. हालांकि लू या गर्मी जैसी स्थिति फिलहाल बनती नहीं दिख रही है.
मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के महीने में गर्मी का असर छत्तीसगढ़ में बढ़ने वाला है. फिलहाल उत्तर में बने पश्चिमी विक्षोभ का असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा था. लेकिन अभी मौसम साफ और शांत नजर आ रहा है.
छत्तीसगढ़ में इस बार गर्मी का असर तेज होने वाला है. क्योंकि तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी की संभावना बन रही है. अप्रैल से मई के बीच सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिल सकती है. मौसम में अगले 2 से 3 दिनों में बदलाव दिखेगा.





