Viral

छत्तीसगढ़ में एक्टिव हुआ नया सिस्टम, अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट, रायपुर में छाएंगे बादल


छत्तीसगढ़ में इस समय पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत दिखाई देने लगे हैं. अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि उसके बाद थोड़ी ठंडक महसूस की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है.

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान
इन दिनों छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य स्तर से थोड़ा अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे गर्मी की तीव्रता बढ़ गई है. हाल ही में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 40.5°C दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5°C रहा.

अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में मौसम की स्थितियों में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है. राज्य में एक नया मौसम सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिसके चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है.

रायपुर में छाएंगे बादल
राजधानी रायपुर में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेजं हवाएं चल सकती हैं, और बिजली गिरने की भी संभावना है.

इस वजह से बदल रहा मौसम
इस मौसमी बदलाव के लिए मुख्य रूप से दो सिस्टम जिम्मेदार हैं. पहली बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक फैला एक कम दबाव का क्षेत्र है, और दूसरी, उत्तरी ओडिशा से होते हुए दक्षिणी छत्तीसगढ़ और वहां से लेकर तमिलनाडु तक फैली एक ट्रफ़ रेखा है. इन्हीं कारकों के कारण मौसम में यह बदलाव आ रहा है.

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान
तापमान की बात करें तो अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 16.5°C दर्ज किया गया है, जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप जारी है. हालांकि, इस संभावित बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को भीषण गर्मी से काफी राहत मिलेगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply