Viral

छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, जल्द शुरू होगी भीषण गर्मी, पारा जाएगा 40 के पार! जानें कब बदलेगा मौसम


Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज लगातार बदलता नजर आ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में जहां तेज गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, वहीं कुछ इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों को राहत दी है. शनिवार को भी कई जिलों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव जारी रह सकता है. कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ आंधी चलने की संभावना जताई गई, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई, खासकर खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है.

3 से 5°C तक गिरा तापमान
प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिली है. वर्तमान में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है, जिससे गर्मी के तेज असर में थोड़ी राहत मिली है.

दुर्ग में दर्ज किया गया सबसे अधिकतम तापमान
प्रदेश में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल है. एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. इसका असर तापमान पर साफ तौर पर दिखाई दिया, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3-5°C कम दर्ज किया गया. राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड पर दर्ज किया गया.

तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक होगी बढ़ोतरी
मौसम विभाग के अनुसार, हाल ही में सक्रिय हुए मौसम तंत्र का असर तीन दिनों तक बने रहने की उम्मीद है. इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा. जैसे ही मौसम साफ होगा तापमान में बढ़ोतरी होगी. इस दौरान तापमान में लगभग 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जिसके बाद कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के आंकड़े को पार कर सकता है.

तापमान में होगी बढ़ोतरी
अगले 24 घंटों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा ने की उम्मीद नहीं, हालांकि इसके बाद के पांच दिनों में तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

शुष्क रहेगा प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की उम्मीद. किसी भी प्रकार की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है और अगले दो दिनों के लिए भी कोई विशेष अलर्ट नहीं है.

रायपुर का मौसम
रायपुर में रविवार को बादल छाए रहने की उम्मीद है. यहां का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply