Thursday, February 19, 2026
TechViral

चीनी रोबोट को अपना बताने पर भारत के AI समिट में बवालः जानें पूरा मामला..

Claiming a Chinese robot as our own sparks uproar at India's AI summit: Learn the full story

AI समिट में चीनी कंपनी के एक रोबोटिक डॉग को अपना बताकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी विवादों में घिर गई है। यह मामला दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ से जुड़ा है। जहां समिट के पहले दिन यूनिवर्सिटी ने एक रोबोटिक कुत्ता प्रदर्शित किया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह खबर फैलने लगी कि यूनिवर्सिटी एक चीनी रोबोट को अपना बताकर समिट में पेश कर रही है।

दरअसल इंटरनेट पर यूजर्स ने बहुत ही आसानी से पहचान लिया था कि असल में वह रोबोट चीन की कंपनी यूनिट्री का Go2 मॉडल है। इस रोबोट को भी ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। इसके बाद हर तरफ से यूनिवर्सिटी पर सफाई देने का दबाव बनने लगा था। इसके बाद अब यूनिवर्सिटी की ओर से जवाब आया है कि हमने उस रोबोटिक डॉग को कभी अपना नहीं बताया।

यूनिवर्सिटी ने दी क्या सफाई?
इस विवाद के बाद अब गलगोटिया यूनिवर्सिटी की ओर से सफाई आई है कि उन्होंने कभी रोबो-डॉग को बनाने का दावा नहीं किया है। यूनिवर्सिटी ने बताया है कि उन्होंने इस डॉग को चीन की फर्म यूनिट्री से खरीदा था और इसका मकसद स्टूडेंट्स को एडवांस तकनीक सिखाना है।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि यह सिर्फ एक मशीन नहीं, बल्कि हमारे स्टूडेंट्स के लिए चलता-फिरता क्लासरूम है। यूनिवर्सिटी ने इस रोबोट को ओरियन नाम दिया है और यह एक टूल है जिसके जरिए स्टूडेंट्स काफी कुछ सीख सकते हैं।

यूनिवर्सिटी ने बताया था अपना प्रोडक्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, (REF.)इस सफाई के बाद भी विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे क्लिप मौजूद हैं, जिसमें यूनिवर्सिटी की ओर से रोबोट को अपना प्रोडक्ट बताया जा रहा है। इसके अलावा X पर भी कम्युनिटी नोट के जरिए यूनिवर्सिटी के दावे को फैक्ट चेक किया गया है।

एक क्लिप में यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि रोबो डॉग का नाम ओरियन बताते हुए इसके फीचर्स समझाती देखी जा सकती हैं। इससे ऐसा लगने लगा था कि इस रोबोट को गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बनाया है।

क्या है यूनिट्री का Go2 रोबोट
यूनिट्री का Go2 रोबोट एक चार पैरों वाला रोबो डॉग है। इसे मशहूर रोबोटिक्स कंपनी यूनिट्री ने बनाया है। यह रोबोट अपने पिछले मॉडल Go1 का स्मार्ट और शक्तिशाली अपग्रेड है। इसकी खासियत है कि इसमें 4D LiDAR सेंसर लगे हैं, जो कि इसे 360-डिग्री देखने की क्षमता देता है। इसकी मदद से रोबो डॉग बाधाओं को पहचानकर उबड़-खाबड़ रास्तों और सीढ़ियों पर आसानी से चल सकता है। इसके अलावा यह AI से भी लैस है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply