How to Style Greasy Hair Without Washing: आजकल लाइफ बहुत ही तेज रफ्तार से चल रही है जिसकी वजह से खुद की देखभाल का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। खासकर बालों की देखभाल कई बार प्रभावित हो जाती है। कई बार ऑफिस, कॉलेज, मीटिंग या किसी जरूरी काम से जल्दी जाना होता है लेकिन हमारे पास बाल धोने का समय नहीं होता है। जिसकी वजह से बाल चिपचिपे, ऑयली और बेजान नजर आने लगते हैं, ऐसे में पूरा लुक खराब हो सकता है।

चिपचिपे और ऑयली बालों को स्टाइल करना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बिना बाल धोए आप कुछ तरीकों की मदद से बालों को स्टाइल कर सकते हैं।
हाई पोनीटेल
अगर आपके बाल चिपचिपे और ऑयली हो गए हैं तो इन्हें खुला रखने की जगह आप हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल कर सकती हैं। इसके अलावा स्लीक बन हेयर स्टाइल भी चिपके बालों को छिपाने में मदद करेगा।
स्कार्फ का इस्तेमाल
बाल धोने का समय नहीं है तो चिपचिपे बालों को हेयरबैंड या स्कार्फ से कवर कर सकते हैं। इससे आप कूल दिखेंगी और जड़ों को स्मार्ट तरीके से छिपा सकती हैं।
ब्लो ड्रायर
अगर आप ब्लो ड्रायर को कूल मोड पर चलाकर इस्तेमाल करते हैं तो यह बालों से पसीना और नमी सोख सकता है। इससे बाल दोबारा बाउंसी दिखने लगेंगे। जिसे आप जल्दी में इस्तेमाल कर सकती हैं।
Khabar Monkey
ड्राई शैंपू स्प्रे
अगर आपके पास शैंपू करने का समय नहीं है तो ड्राई शैंपू का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। यह बालों से एक्स्ट्रा ऑयल तुरंत सोख लेता है। इसे जड़ों पर स्प्रे कर सकते हैं जिससे बालों को वॉल्यूम मिल जाएगा। ऑफिस या मीटिंग के लिए देरी हो रही है तो इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बेबी पाउडर का इस्तेमाल
ड्राई शैंपू अगर आपके पास नहीं है तो इसकी जगह बेबी पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे बालों की जड़ों पर लगाएं इससे तेल बालों से कम हो जाएगा और बाल फ्रेश दिखने लगेंगे।
ब्लोटिंग पेपर
चेहरे पर इस्तेमाल किया जाने वाला ब्लोटिंग पेपर को स्कैल्प पर लगाकर एक्स्ट्रा ऑयल दूर किया जा सकता है। यह स्कैल्प पर जमा तेल सोख लेगा जिससे बाल फ्रेश दिख सकते हैं।
गर्मी और पसीने की वजह से बाल जल्दी चिपचिपे हो जाते हैं। ऐसे में इन तरीकों की मदद से आप बालों को फ्रेश और स्टाइलिश लुक दे सकते हैं।





