Viral

चरखी दादरी में नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, अस्पताल पहुंचने पर हुआ रेप का खुलासा, मामला दर्ज


चरखी दादरी: चरखी दादरी जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना का खुलासा उस समय हुआ, जब युवती को कमर में तेज दर्द शुरू हुई. इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. दरअसल, ये घटना 21 मार्च की है. युवती के कमर में दर्द होने पर दादरी के मातृ एवं शिशु अस्पताल में उसे उसके परिजनों ने भर्ती कराया. जांच के दौरान चिकित्सकों ने पाया कि युवती गर्भवती है. इससे परिवार और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया.

नवजात की हालत गंभीर: युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया. जिसकी हालत गंभीर है. नवजात की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे तुरंत रोहतक पीजीआई भेजा गया, जहां नवजात का उपचार जारी है. वहीं, पीड़िता दादरी अस्पताल में भर्ती है. उसकी हालत स्थिर है.

परिवार ने दर्ज कराई शिकायत: इधर, पीड़िता की मां ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने पीड़िता की मां के शिकायत के आधार पर दुष्कर्म सहित सम्बंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है.

जांच में जुटी पुलिस: वहीं, इस पूरे मामले में थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने कहा कि, “पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी की पहचान के प्रयास जारी हैं. जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.”

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply