
Chandra Grahan 2026 Live Updates: चंद्र ग्रहण शुरू हो गया है और इस साढ़े 3 घंटे के ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं करें? इसे लेकर क्वेरीज लगातार इंटरनेट पर सर्च की जा रही हैं. उदाहरण के लिए ग्रहण के दौरान पानी पीना चाहिए या नहीं. सोना चाहिए या नहीं. इसके अलावा भारत के प्रमुख शहरों में चंद्र ग्रहण कब नजर आएगा. यहां देखें चंद्र ग्रहण से जुड़े पल-पल के अपडेट…
चंद्र ग्रहण से जुड़े महत्वपूर्ण FAQ’s
सवाल : चंद्र ग्रहण लगने का समय क्या है?
जवाब : 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लगेगा और शाम 6 बजकर 46 मिनट पर समाप्त हो जाएगा. साल 2026 के पहले चंद्र ग्रहण की अवधि तकरीबन 3 घंटे 27 मिनट की रहेगी.
सवाल : चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा?
जवाब : हां, यह चंद्र ग्रहण भारत के कई हिस्सों में दिखाई देगा. विशेष तौर पर पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का अच्छा नजारा दिखाई दे सकता है. इसके अलावा भी दिल्ली-एनसीआर, कोलकाता, चेन्नई, लखनऊ, पटना आदि में भी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. हालांकि यह इस पर भी निर्भर करेगा कि आसमान साफ है या नहीं.
सवाल : चंद्र ग्रहण दोपहर में लग रहा तो यह नजर कैसे आएगा?
जवाब : चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लग रहा है, जाहिर है उस समय दिन रहने से यह नजर नहीं आ पाएगा. भारत में चंद्रमा ग्रहण का नजारा शाम को 06:20 बजे के बाद देखा जा सकेगा. करीब 20 से 25 मिनट तक चंद्र ग्रहण दिखेगा.
सवाल : ब्लड मून क्या है?
जवाब : जब पूर्ण चंद्र ग्रहण लगता है तो पूरे चंद्रमा पर धरती की छाया पड़ती है, जिससे वह लाल नजर आने लगता है. खगोल विज्ञान में इसे ही ब्लड मून कहा जाता है.





