सोन पापड़ी बनाना थोड़ी मेहनत और धैर्य का काम है, लेकिन अगर आप इसे सही तरह से बनाते हैं और स्टेप बाय स्टेप रेसिपी को फॉलो करते हैं तो बिल्कुल हलवाई जैसी लच्छेदार सोन पापड़ी बनकर तैयार हो जाती है. 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और इसके 8 दिन के बाद जन्माष्टमी का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा. इनमें से आप किसी भी मौके पर यहां दी गई सोन पापड़ी की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

इस सोन पापड़ी की रेसिपी को सिक्किम के रहने वाले रिंचेन वांगडी भूटिया ने शेयर किया है, जो एक बेहद प्रसिद्ध फूड इंफ्लुएंसर हैं और इसी के साथ क्लाउड किचन भी चलाते हैं. तो चलिए देख लेते हैं कि घर पर कैसे बनाएं सोनपापड़ी.
आटे का मिक्सचर के लिए इनग्रेडिएंट्स
1 कप मैदा
⅓ कप बेसन
1 कप घी
चाशनी के लिए इनग्रेडिएंट्स
1 कप चीनी
¼ कप पानी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
असेंबल करने के लिए
भुने और कटे हुए बादाम
ग्रीसिंग के लिए घी
सोनपपड़ी बनाने का तरीका
- सबसे पहले आटे का मिश्रण तैयार करने के लिए एक पैन में धीमी आंच पर घी गरम करें और मैदाबेसन डालें.
- बेसनमैदा को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे और हल्का सुनहरा रंग न हो जाए.
- इसे थोड़ा ठंडा होने दें, फिर अच्छी तरह छान लें और अलग रख दें.
- अब एक पैन में चीनी और पानी डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक गाढ़ी, चिपचिपी चाशनी न बन जाए.
- चाशनी में ही नींबू का रस डालें और मिलाएं. अब इसे घी लगी प्लेट पर डालें और तब तक ठंडा होने दें जब तक यह गुनगुनी और छूने लायक न हो जाए.
- सोनपापड़ी के रेशे बनाने के लिए अपने हाथों पर हल्का घी लगाएं और चाशनी को इकट्ठा करें. इसके बाद इसे बारबार खींचना और मोड़ना शुरू करें.
- चिपकने से बचाने के लिए खींचते समय बीचबीच में भुने हुए आटे का मिश्रण छिड़कते रहें. इसे तब तक खींचना और मोड़ना जारी रखें जब तक कि बारीक, धागे जैसे रेशे न बन जाएं.
View this post on Instagram
- अब सांचे या छोटेछोटे सर्विंग बाउल में थोड़े भुने हुए कटे हुए बादाम डालें. ऊपर से तैयार किए गए सोनपापड़ी के रेशे रखें.इसे हल्का सा प्रेस कर दें.
- जब सोनपापड़ी सेट हो जाए तो इसे थपथपाकर सारी बाउल से बाहर निकाल लें. बस आपकी हलवाई जैसी लच्छेदार सोन पापड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.