
Anita Advani Rajesh Khanna Case: हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और अनिता आडवाणी के रिश्ते को लेकर चल रहा लंबा कानूनी विवाद अब एक बड़े मोड़ पर आकर खत्म होता दिख रहा है. बॉम्बे हाई कोर्ट ने अनिता की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते को शादी का दर्जा देने की मांग की थी. कोर्ट के इस फैसले के बाद करीब 14 साल से चल रही बहस पर फिलहाल विराम लग गया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद एक बार फिर ये पूरा मामला सुर्खियों में छा गया है.
हाई कोर्ट ने साफ कहा कि अनिता आडवाणी की अपील में कोई दम नहीं है और इसे खारिज किया जाता है. इससे पहले दिंडोशी सेशन कोर्ट ने भी उनके दावे को नहीं माना था और अब हाई कोर्ट ने उसी फैसले को बरकरार रखा है. जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनीं और फिर ये फैसला सुनाया. हालांकि, कोर्ट का पूरा लिखित आदेश अभी आना बाकी है. लेकिन इस फैसले के बाद ये मामला कानूनी तौर पर लगभग खत्म माना जा रहा है और सुर्खियों में है.
14 पहले शुरू हुआ था ये मामला
इस केस में राजेश खन्ना के परिवार की तरफ से भी मजबूत पक्ष रखा गया था. उनके परिवार में अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना और डिंपल कपाड़िया जैसे नाम शामिल हैं. इन सभी की ओर से कोर्ट में ये कहा गया कि अनिता का दावा सही नहीं है. ये विवाद साल 2012 में राजेश खन्ना के निधन के बाद शुरू हुआ था. तभी अनिता आडवाणी ने दावा किया था कि वे उनकी पत्नी थीं और उनके साथ शादी वाले संबंध में थीं. अनिता ने कई बार इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात भी की.
घर के मंदिर में की थी शादी
उन्होंने कहा कि उनका और राजेश खन्ना का रिश्ता सिर्फ दोस्ती या साथ रहने का नहीं था, बल्कि वो शादी जैसा ही था. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘हमने प्राइवेट तरीके से शादी की थी. फिल्म इंडस्ट्री में लोग ऐसी चीजों को खुलकर नहीं बताते. लोग बस दोस्त या रिलेशनशिप की बात करते हैं. हमें कभी लगा ही नहीं कि हमें दुनिया के सामने जाकर शादी का ऐलान करना चाहिए’. उन्होंने अपने कथित शादी के बारे में भी काफी डिटेल में बताया था. उन्होंने कहा, ‘हमने घर के मंदिर में शादी की थी’.
‘सिंदूर लगाकर कहा अब तुम मेरी हो’ – अनिता
उन्होने बताया था, ‘हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था. मैंने खुद के लिए मंगलसूत्र बनवाया था. उन्होंने मुझे वो पहनाया. फिर उन्होंने मेरी मांग में सिंदूर भरा और कहा कि आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो. बस इसी तरह एक रात हमारी शादी हो गई’. उनके इन बयानों ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अनिता ने ये भी कहा कि उनका रिश्ता काफी पुराना था और ये उस समय शुरू हुआ था जब राजेश खन्ना की मुलाकात डिंपल कपाड़िया से नहीं हुई थी. हालांकि, उस समय शादी नहीं हो पाई.
‘वो कभी-कभी मुझे मारते थे’ – अनिता
क्योंकि वो काफी छोटी थीं. उन्होंने ये भी बताया कि वो उनके लिए करवाचौथ का व्रत रखती थीं. उनके मुताबिक ये रिश्ता पूरी तरह से पति-पत्नी जैसा था और उसमें सभी पारंपरिक चीजें शामिल थीं. लेकिन इस रिश्ते को लेकर उन्होंने कुछ गंभीर आरोप भी लगाए थे. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘वो कभी-कभी मुझे मारते थे. मैं भी जवाब में उन्हें मार देती थी. ये मेरा रिएक्शन होता था. वे कहते थे कि मेरे नाखून से उन्हें चोट लग गई’. अब कोर्ट के फैसले के बाद यह मामला कानूनी रूप से खत्म होता नजर आ रहा है.





