रांची में जारी फेडरेशन कप में भारतीय धावक गुरिंदरवीर सिंह ने इतिहास रचते हुए 100 मीटर स्प्रिंट का नेशन रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 10.09 सेकंड के साथ यह उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। जबकि उसैन बोल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड 9.58 सेकंड का है। यानी गुरिंदरवीर सिंह बोल्ट से महज 0.51 सेकंड पीछे रहे। मगर भारत के लिए वह अब सबसे तेज 100 मीटर का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं।

एक दिन में तीन बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड
दरअसल गुरिंदरवीर सिंह को इस प्रतियोगिता में अनिमेश कुजुर से कांटे की टक्कर मिली। अनिमेश कुजुर के नाम 10.18 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड पहले से दर्ज था। शुक्रवार 22 मई को गुरिंदरवीर ने पहले सेमीफाइनल में 10.17 सेकंड के उसे तोड़ा और अपना नया मुकाम हासिल किया।
उसके बाद दूसरे सेमीफाइनल में अनिमेश ने 10.15 सेकंड के साथ फिर गुरिंदरवीर को पीछे छोड़ा। अंत में शनिवार को फाइनल राउंड में गुरिंदरवीर ने 10.09 के साथ नेशनल रिकॉर्ड बनाया और 10.10 से कम समय में 100 मीटर स्प्रिंट पूरी करने वाले इतिहास के पहले भारतीय बने।
कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स के लिए भारत की बढ़ी उम्मीदें
इसी साल 23 जुलाई से स्कॉटलैंड में कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजित होंगे। वहीं 19 सितंबर से जापान में एशियन गेम्स का आयोजन होगा। इन दोनों वैश्विक आयोजनों से पहले गुरिंदरवीर और अनिमेश के रांची में फेडरेशन कप के दौरान आए प्रदर्शन से भारत की स्प्रिंट में पदक की उम्मीदें बढ़ गई हैं।
इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए गुरिंदरवीर के पिता कमलजीत सिंह ने खुशी जाहिर की। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड कॉन्सटेबल कमलजीत ने अपने बेटे के शुरुआती बलिदानों और कड़े परिश्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि,”गुरिंदरवीर ने कभी भी अपने ट्रेनिंग में शर्म नहीं की, गर्मी, सर्दी या बारिश हर मौसम में उनका अभ्यास जारी रहता था। अब उन्हें उस परिश्रम का फल मिल रहा है।”
IPL 2026 प्लेऑफ का गणित: आखिरी दिन, अंतिम 2 मैच और एक स्थान बाकी; PBKS, RR या KKR, रेस में कौन आगे?
आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज का अंतिम दिन आ चुका है। आखिरी दिन दो मैच हैं और एक स्थान प्लेऑफ का बाकी है। रेस में तीन टीमें हैं पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स।
Khabar Monkey





