सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बेटे को पढ़ाने के लिए छोड़ी दो-दो सरकारी नौकरी… अब उसी ने तोड़ दी बुजुर्ग पिता की टांग, कमरे में किया बंद​ | Vodafone Idea Loan: ₹35,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में Vi, SBI ने रखी ये बड़ी शर्तें​ | प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया… फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजियाबाद की लिफ्ट में कुत्ते को लेकर संग्राम, डॉग लवर महिला ने स्कूल टीचर को पीटा; फुटेज वायरल​

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को लेकर मारपीट हुई है. आरोप है कि एक डॉग लवर महिला कुत्ते को लेकर लिफ्ट में घुसी थी, वहीं जब दूसरे लोगों ने घुसने की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया. यहां तक कि इंदिरापुरम स्थित एक प्रतिष्ठित […]

राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बार फिर लिफ्ट में कुत्ते को लेकर मारपीट हुई है. आरोप है कि एक डॉग लवर महिला कुत्ते को लेकर लिफ्ट में घुसी थी, वहीं जब दूसरे लोगों ने घुसने की कोशिश की तो उनके साथ दुर्व्यवहार किया. यहां तक कि इंदिरापुरम स्थित एक प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर के साथ मारपीट भी की. इस घटनाक्रम का लेकर पीड़ित स्कूल टीचर ने नंदग्राम थाने में शिकायत दी है.

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. मामला गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की विंडसर पैराडाइज सोसाइटी का है. इस सोसायटी में रहने वाली हिना बारी ने पुलिस में शिकायत दी है. बताया कि 12 सितंबर की दोपहर बाद करीब तीन बजे वह स्कूल से अपने घर लौट रही थीं. यहां सोसायटी में पहुंची तो लिफ्ट में इसी सोसायटी में रहने वाली एक लड़की श्वेता सूबे अपने कुत्ते के साथ पहले से मौजूद थी. वह लिफ्ट में किसी को घुसने नहीं दे रही थी.

कहासुनी फिर मारपीट

पीड़िता के मुताबिक उसने विरोध किया और लिफ्ट में घुसने की कोशिश की तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान आरोपी लड़की ने कुत्ते को हांकने वाले डंडे से उसके ऊपर प्रहार कर दिया. यही नहीं, उसने थप्पड़ मारा और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. सोसायटी के गार्ड ने भी बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन डॉग लवर महिला किसी की सुनने को तैयार नहीं थी.

जांच में जुटी पुलिस

नंदग्राम थाना पुलस के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपी डॉग लवर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. साथ ही लिफ्ट रेगुलेशन पर अमल की भी मांग की है. पुलिस ने घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामले की जांच तेज कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY