Viral

गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मोरिंगा, जान लें इसे खाने से क्या फायदे होते हैं

गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में सेहत को एक्सट्रा केयर की जरूरत होती है। डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है जिनका सेवन शरीर को ठंडा रखे। इस मौसम में खीरा, तरबूज जैसी चीजों का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। लेकिन एक और चीज है जो गर्मियों में अमृत की तरह काम करता है। अमृत समान चीज है मोरिंगा। मोरिंगा गर्मियों का सुपरफूड है। सहजन को ‘चमत्कारी वरदान’ भी कहा जाता है क्योंकि इसके पत्ते, फल और फूल सभी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। सहजन में विटामिन ए, बी, सी, कैरोटीन, आयरन, जिंक, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। गर्मियों में सहजन का सेवन करने से शरीर अंदर से ठंडा रहता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। अगर आप कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या से परेशान रहते हैं तो मोरिंगा आपको सभी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं गर्मियों में मोरिंगा खाने के क्या क्या फायदे हैं। 

गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मोरिंगा, जान लें इसे खाने से क्या फायदे होते हैं
गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मोरिंगा, जान लें इसे खाने से क्या फायदे होते हैं

1. हाइड्रेशन और पोषण का खजाना
गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से विटामिन और मिनरल्स निकल जाते हैं। ऐसे में मोरिंगा शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं और आपको थकान महसूस नहीं होने देते।

2. लू से बचाए
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की लू से बचाने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे गर्मियों में होने वाले संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है।

3. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मोरिंगा की पत्तियों और फलियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की सूजन को कम करता है। आंतों की सफाई में भी मदद करता है।

4. त्वचा और बालों की सुरक्षा
तेज धूप त्वचा को झुलसा देती है और बालों को ड्राई बना सकती है। मोरिंगा में विटामिन ए और ई के साथ-साथ ‘ओलिक एसिड’ होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और सूरज की UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें

 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply