आज के समय में बीमारियों का एक बड़ा कारण गलत खानपान और बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल है. अब ऑनलाइन फूड ऑर्डर किए जा रहे हैं. खाना भी लोग फोन को स्क्रॉल करते हुए खा रहे हैं. इस वजह से खाना सही से खाया नहीं जा रहा है. कई लोग बहुत जल्दी में खाना खा रहे हैं. ये आदत बन रही है, लेकिन धीरे- धीरे इससे सेहत बिगड़ रही है. डॉक्टरों का मानना है कि खराब डाइट के साथ – साथ अब कई लोगों में बीमारी का कारण रोज़मर्रा की ये आदतें भी हैं. दूसरी तरफ अब लोग फास्ट फूड भी ज्यादा खा रहे हैं. भोजन में फाइबर और प्रोटीन कम हो गया है. इससे आंतों की सेहत भी खराब हो रही है.

आतों की सेहत खराब होने का कारण यह है कि जब लोग फोन देखकर खाना खाते हैं तो कुछ लोग खाना सही तरीके से चबाते नहीं है. इस वजह से आंतों को खाना पचाने के लिए ज्यादा काम करना पड़ता है. खराब होने से कई तरह की समस्याएं होती हैं. इससे माइक्रोबायोम में असंतुलन हो जाता है, जो खराब इम्यूनिटी से लेकर नींद तक पर असर डालती है. चिंता की बात यह है कि सोशल मीडिया के इस दौर में कई लोग फोन स्कॉल करते करते खाना खा रहे हैं. इससे उनको अच्छा तो लगता है कि लेकिन पाचन बिगड़ रहा है.
खराब डाइट भी बीमारियों का कारण
पैसिफिक वनहेल्थ में प्रिवेंटिव वेलनेस एवं मेटाबॉलिक डिज़ीज़ विभाग में हेड डॉ. ऐजाज़ इल्मी बताते हैं कि साल 2025 में हुई एक रिसर्च के मुताबिक, लगभग 39 प्रतिशत शहरी लोग कम फाइबर वाला आहार लेते हैं, 36 प्रतिशत से अधिक लोग अधिक चीनी वाली चीजे खात हैं ये आदतें अब कभी-कभार नहीं, बल्कि रोज़मर्रा का हिस्सा बन चुकी हैं. खानपान की ये आदतें भी आंतों को नुकसान करती हैं. इससे शरीर में सूजन बढ़ती है, इम्यून सिस्टम पर असर पड़ता है. इससे कई लोगों कोपेट फूलना, दोपहर के समय थकान और रात में बेचैनी जैसी समस्याएं होती हैं, लोग इनको आम परेशानी समझते हैं. जबकि विशेषज्ञ इन्हें आंतों की खराब होती सेहत के संकेत मानते हैं.
कैसे रखें सेहत का ध्यान
बिना फोन देखे भोजन करें
अपनी डाइट में दाल, फल और मेवों को शामिल करे
मीठा कम खाएं
रोज एक्सरसाइज करें





