SportsViral

क्रिकेट जगत में मातम, भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज की मौत से दुनिया हैरान

क्रिकेट जगत में अचानक शोक की लहार दौड़ गई है. भारत के एक धाकड़ तेज गेंदबाज की मौत से दुनिया हैरान रह गई. कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय की 39 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. एसएल अक्षय कर्नाटक के मशहूर डोमेस्टिक क्रिकेट सेटअप का हिस्सा थे. एसएल अक्षय का रविवार को एक मैच खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

Khabar Monkey

क्रिकेट जगत में मातम, भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज की मौत से दुनिया हैरान
क्रिकेट जगत में मातम, भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज की मौत से दुनिया हैरान

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज की मौत
एसएल अक्षय 2014-15 सीजन में रणजी ट्रॉफी जीतने वाली कर्नाटक टीम का हिस्सा थे. एसएल अक्षय रविवार को सफायर सीसी के लिए KSCA की थर्ड डिवीजन का एक मैच खेल रहे थे. मैच के दौरान, एसएल अक्षय ने 4 ओवर फेंके और फिर बेचैनी और घबराहट महसूस होने पर मैदान छोड़ दिया. एसएल अक्षय को तुरंत पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तुरंत इलाज मिलने के बावजूद, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

क्रिकेट जगत में मातम
KSCA ने एक प्रेस रिलीज में कहा, ‘एसएल अक्षय ने फर्स्ट-क्लास लेवल पर कर्नाटक के लिए शानदार क्रिकेट खेली और उन्होंने पूरी लगन और समर्पण के साथ क्रिकेट की सेवा जारी रखी. एक जूनियर-लेवल के कोच के तौर पर, एसएल अक्षय ने युवा क्रिकेटरों को तराशने और उनका मार्गदर्शन करने में अहम भूमिका निभाई, जिससे कर्नाटक में क्रिकेट टैलेंट के विकास पर एक गहरा असर पड़ा.’

क्रिकेट में बेहतरीन रिकॉर्ड
कर्नाटक के पूर्व तेज गेंदबाज एसएल अक्षय ने साल 2011 से 2013 के बीच कर्नाटक के लिए 6 फर्स्ट-क्लास मैच, 3 List A मैच और 9 T20 मैच खेले. एसएल अक्षय संन्यास लेने के बाद, कोचिंग से जुड़ गए और कर्नाटक की अंडर-19 टीम के साथ काम करने लगे, और इस तरह कर्नाटक क्रिकेट के विकास में उन्होंने अपना योगदान जारी रखा.

Leave a Reply