Saturday, April 11, 2026
Health

क्या हॉटडॉग खाने से कम हो जाती है जिंदगी? जानें क्या कहती है स्टडी

कुछ स्टडी और सोशल मीडिया पर ये दावा किया जाता कि हॉटडॉग खाने से जीवन कम हो जाता है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है. इस दावे के पीछे की सच्चाई पर एक रिसर्च हुई है. इस रिसर्च में इस दावे के बारे में डिटेल में बताया गया है. University of Michigan ने इसपर एक रिसर्च की है, जिसमें हॉटडॉग ही नहीं बल्कि खानपान की कई दूसरी चीजों और उनके शरीर पर होने वाले इफेक्ट के बारे में बताया गया है.

क्या हॉटडॉग खाने से कम हो जाती है जिंदगी? जानें क्या कहती है स्टडी
क्या हॉटडॉग खाने से कम हो जाती है जिंदगी? जानें क्या कहती है स्टडी

इस रिसर्च में वैज्ञानिकों ने यह समझने की कोशिश की कि कौन से ऐसे भोजन हैं जिनको करने से जीवन के साल बढ़ते या घटते हैं. यानी ऐसे फूड्स जो सेहत को बिगाड़ते हैं या सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं.

क्या कहती है स्टडी?

इस स्टडी में यह नहीं कहा गया कि हॉट डॉग खाने से आपकी उम्र तुरंत कम हो जाएगी. बल्कि, यह एक इंडेक्स (सूचकांक) है जो बताता है कि किसी फूड का लंबे समय तक स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है. यह समस्या हॉट डॉग में मौजूद , ज्यादा नमक और ट्रांस फैट्स के कारण होती है. यानी अगर लंबे समय तक हॉटडॉग खाते हैं तो इससे शरीर में कई बीमारियां होने का रिस्क होता है, जिससे जीवनकाल कम हो सकता है.

सिर्फ हॉटडॉग नहीं, कई फूड्स हैं खतरनाक

रिसर्च में बताया गया है कि सिर्फ हॉटडॉग ही नहीं कई दूसरे फूड्स भी सेहत के लिए खतरनाक हैं. जिन फूड्स में जरूरत से अधिक प्रोसेस्ड मीट और ज्यादा सोडियम मिलाया जाता है वह सेहत को नुकसान करते हैं. इन फूड्स से डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारियों के होने का रिस्क होता है. देखा भी गया है कि ज्यादा सोडियम वाले फूड्स जैसे फास्ट फूड और मोटापा बढ़ाते हैं. ये हाई बीपी की बीमारी भी करते हैं. ये ऐसी बीमारियां हैं जो अगर समय पर कंट्रोल न हो तो मौत का कारण बन सकती हैं.

ये फूड्स सेहत के लिए वरदान

University of Michigan की रिसर्च में बताया गया है कि कई ऐसे फूड्स भी हैं जो सेहत के लिए वरदान हैं. जैसे नट्स, फल, सब्जियां और
अगर आप नॉनवेज हैं तो सीमित मात्रा में अंडे खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply