Saturday, April 11, 2026
Health

क्या डायबिटीज के मरीजों को चीकू खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

आज के समय में डायबिटीज की समस्या तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में मरीजों के लिए सही खानपान का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि हर खाने की चीज ब्लड शुगर पर अलग असर डालती है. चीकू एक स्वादिष्ट और पोषक फल है, जिसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, लेकिन इसकी प्राकृतिक मिठास इसे खास बनाती है. यही मिठास डायबिटीज के मरीजों के लिए चिंता का कारण बन सकती है. इसलिए यह समझना जरूरी है कि चीकू शरीर में कैसे काम करता है और इसका सेवन ब्लड शुगर लेवल को किस तरह प्रभावित कर सकता है.

क्या डायबिटीज के मरीजों को चीकू खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
क्या डायबिटीज के मरीजों को चीकू खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

साथ ही, हर व्यक्ति का मेटाबॉलिज्म अलग होता है, इसलिए एक ही चीज का असर सभी पर समान नहीं होता. डायबिटीज में छोटी-छोटी डाइट से जुड़ी गलतियां भी बड़े जोखिम में बदल सकती हैं. यही वजह है कि किसी भी फल या मीठी चीज को डाइट में शामिल करने से पहले उसकी पूरी जानकारी होना जरूरी है, ताकि सेहत पर बुरे असर से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि क्या के मरीजों को चीकू खाना चाहिए या नहीं.

क्या डायबिटीज के मरीजों को चीकू खाना चाहिए?

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि चीकू में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में जल्दी ग्लूकोज में बदल सकती है. इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स मध्यम से अधिक माना जाता है, जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना रहती है. हालांकि इसमें फाइबर भी मौजूद होता है, जो पाचन को धीमा करता है और शुगर के एब्जॉर्प्शन को कुछ हद तक कंट्रोल कर सकता है.

किसी भी फल की मात्रा, समय और शरीर की स्थिति इस बात को तय करती है कि उसका असर कितना होगा. इसलिए डायबिटीज में चीकू का प्रभाव व्यक्ति की शुगर कंट्रोल स्थिति, दवाइयों और डाइट पैटर्न पर भी निर्भर करता है. बिना समझे अधिक मात्रा में सेवन करना नुकसानदायक हो सकता है.

डायबिटीज में ये फल फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए ऐसे फल बेहतर माने जाते हैं जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और जिनमें फाइबर अधिक होता है. सेब, अमरूद, नाशपाती और जामुन जैसे फल धीरे-धीरे शुगर रिलीज करते हैं, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता.

इसके अलावा बेरीज भी अच्छा विकल्प होती हैं क्योंकि इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं. ये फल न केवल शुगर कंट्रोल में मदद करते हैं बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देते हैं. सही फल का चुनाव डायबिटीज मैनेजमेंट में अहम भूमिका निभाता है.

ये भी जरूरी

डायबिटीज में सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि पूरी डाइट और लाइफस्टाइल का संतुलन जरूरी होता है. खाने की मात्रा कंट्रोल रखना, नियमित समय पर भोजन करना और एक्सरसाइज को शामिल करना बेहद जरूरी है.

किसी भी फल को खाने से पहले उसकी मात्रा और समय का ध्यान रखना चाहिए. साथ ही, नियमित रूप से ब्लड शुगर मॉनिटर करना भी जरूरी है, ताकि शरीर की प्रतिक्रिया को समझा जा सके और उसी के अनुसार खानपान में बदलाव किया जा सके.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply