Saturday, April 11, 2026
Viral

क्या कभी भी टूट सकता है सीजफायर? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव…UAE के ईरान पर हमले से बिगड़ेगी बात

अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है. सीजफायर के टूटने की भी आशंका जताई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के लावन और सीरी द्वीपों पर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के फाइटर जेट्स द्वारा हमले की खबर सामने आई है. साथ ही इजराइल ने लेबनान पर भी हमले तेज किए हैं. इसके अलावा फार्स आइलैंड के ऊपर ड्रोन गतिविधि भी देखी गई है, जिससे सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं.

क्या कभी भी टूट सकता है सीजफायर? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव…UAE के ईरान पर हमले से बिगड़ेगी बात
क्या कभी भी टूट सकता है सीजफायर? मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव…UAE के ईरान पर हमले से बिगड़ेगी बात

सूत्रों के अनुसार, ईरान ने इन हमलों के जवाब में UAE के तेल क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई की है. साथ ही ईरान सेना आईआरजीसी ने भी अपना रुख साफ कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों को अनुमति लेनी होगी. अगर कोई जहाज अनुमति नहीं लेता है तो कार्रवाई की जाएगी. साथ ही ईरान ने उन पर और लेबनान पर हमले बंद करने की बात कही है. अगर ऐसा नहीं सीजफायर को रद्द कर दिया जाएगा. इस बीच इजराइल द्वारा बेरुत पर किए गए भीषण हमले ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है. इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में अस्थिरता को बढ़ा दिया है.

UAE के रक्षा मंत्रालय ने की हमलों की पुष्टि

वहीं, दूसरी तरफ UAE के रक्षा मंत्रालय ने भी बैलेस्टिक मिसाइल हमलों की पुष्टि की है, जिससे यह संकेत मिलता है कि संघर्ष सीमित नहीं रह गया है बल्कि व्यापक रूप ले सकता है. UAE और इजराइल दोनों ही मौजूदा सीजफायर के खिलाफ सख्त रुख अपना रहे हैं. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या UAE को आगे कर सीजफायर को तोड़ने की रणनीति बनाई जा रही है, या अमेरिका-इजराइल का कुछ और करने का इरादा है. फिलहाल, क्षेत्र में हालात बेहद नाज़ुक बने हुए हैं और किसी भी वक्त बड़ा टकराव हो सकता है. वहीं IRGC ने दावा किया है कि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम ने फार्स प्रांत के ऊपर एक 900 इजराइली ड्रोन को रोका और मार गिराया है.

ईरान पर हमले रुकने से नाराज है UAE

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम समझौते से UAE नाराज बताया जा रहा है कि इसी वजह से ईरान की तेल सुविधाओं को निशाना बनाना शुरू किया है. दरअसल, उसे उम्मीद थी कि IRGC एयरोस्पेस फोर्स इसके जवाब में इजराइल को निशाना बनाएगी. हालांकि, ऐसा लगता है कि यह दांव उल्टा पड़ गया.

इसके बजाय, IRGC ने सीधे UAE के फुजैरा में स्थित तेल ठिकानों को निशाना बनाया. इस समय UAE के एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की ओर से आ रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों को रोकने की कोशिश कर रहे हैं. रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है कि देश के विभिन्न हिस्सों में सुनाई देने वाली आवाजें UAE की एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा बैलिस्टिक मिसाइलों, क्रूज मिसाइलों और ड्रोनों को रोकने (इंटरसेप्ट करने) का परिणाम हैं.

इजराइल का लेबनान पर हमला

सीजफायर के बाद इजराइल ने लेबनान के बेरूत में एक के बाद एक कई हमले किए हैं. दरअसल, इजराइल लेबनान के हर शहर में हमले कर रहा है. इजराइल का दावा है कि उसने दस मिनट के भीतर 100 से भी ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है.

इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये सीजफायर ‘लेबनान को शामिल नहीं करता.’ लेबनान में इजराइल, ईरान समर्थित संगठन हिज़्बुल्लाह के खिलाफ लड़ रहा है. ऐसे में इस अहम मुद्दे पर अभी और स्पष्टता आनी बाकी है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply