Health

क्या ओवरईटिंग से बढ़ता है बीमारियों का खतरा?

ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाना आज की लाइफस्टाइल में एक आम आदत बनती जा रही है. स्वाद और क्रेविंग के चलते लोग अक्सर अपनी भूख से ज्यादा खा लेते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे शरीर पर दिखने लगता है. यह आदत न सिर्फ वजन बढ़ाती है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकती है. कई लोग अक्सर ओवरईटिंग कर लेते हैं और इसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है.

क्या ओवरईटिंग से बढ़ता है बीमारियों का खतरा?
क्या ओवरईटिंग से बढ़ता है बीमारियों का खतरा?

बार-बार ज्यादा खाना खाने से पर दबाव पड़ता है और शरीर में फैट जमा होने लगता है. इसके अलावा ग़लत खानपान और जंक फूड का ज्यादा सेवन भी इस समस्या को बढ़ाता है. धीरे-धीरे यह आदत शरीर के मेटाबॉलिज्म को प्रभावित कर सकती है, जिससे कई स्वास्थ्य समस्याएं जन्म ले सकती हैं. इसलिए इस आदत को समय रहते समझना और कंट्रोल करना जरूरी होता है. आइए जानते हैं कि ओवरईटिंग करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं.

ओवरईटिंग करने से कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अजीत जैन बताते हैं कि ओवरईटिंग की आदत कई बीमारियों का कारण बन सकती है. सबसे पहले इसका असर वजन पर पड़ता है, जिससे मोटापा बढ़ने लगता है. मोटापा अपने आप में कई अन्य बीमारियों की जड़ होता है, जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज. इसके अलावा ज्यादा खाना खाने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे एसिडिटी, गैस और अपच भी हो सकती हैं.

ओवरईटिंग से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ सकता है, जिससे दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. लंबे समय तक यह आदत बनी रहने पर लिवर पर भी असर पड़ सकता है और फैटी लिवर जैसी समस्या हो सकती है. इसलिए समय रहते इस आदत को कंट्रोल करना जरूरी है.

ओवरईटिंग के क्या हैं लक्षण?

ओवरईटिंग के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं, जिन्हें पहचानना जरूरी है. जरूरत से ज्यादा खाने के बाद पेट भारी लगना, सुस्ती आना और नींद महसूस होना इसके लक्षणों में शामिल हैं. बार-बार भूख लगने जैसा महसूस होना, जबकि शरीर को जरूरत न हो, यह भी एक संकेत हो सकता है.

इसके अलावा खाने के बाद गैस, एसिडिटी या पेट में जलन होना भी ओवरईटिंग की निशानी हो सकती है. कई लोगों को खाने के बाद पछतावा या असहजता भी महसूस होती है, जो इस आदत की ओर इशारा करता है.

कैसे बचें?

ओवरईटिंग से बचने के लिए अपनी खाने की आदतों पर ध्यान देना जरूरी है. हमेशा उतना ही खाना खाएं जितनी शरीर को जरूरत हो. धीरे-धीरे और अच्छे से चबाकर खाना चाहिए, ताकि पेट भरने का संकेत समय पर मिल सके.

जंक फूड और ज्यादा तला-भुना खाने से बचें और हेल्दी डाइट को अपनाएं. साथ ही समय पर भोजन करना और लंबे समय तक भूखे रहने से बचना भी जरूरी है, ताकि अचानक ज्यादा खाने की स्थिति न बने.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply