
PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की. पीएम मोदी की द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस फोटो में देखा जा सकता है कि वह एक छोटे बच्चे को अपने गोद में लिए हुए हैं. तस्वीर पीएम आवास की बताई जा रही है.
दरअसल, सामान्य तौर पर 7, लोक कल्याण मार्ग यानी पीएम आवास से अक्सर गंभीर और देश की खातिर लिए गए फैसलों से जुड़ी तस्वीरें सामने आती हैं. इन सब के बीच सामने आई यह मनमोहक तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं. लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये बच्चा कौन है, जो पीएम मोदी के साथ खेल रहा है और खुद पीएम मोदी ने उसकी तस्वीर को साझा किया है.
जब ‘नन्हें मेहमान’ से मिले पीएम मोदी
दुनिया के प्रभावशाली नेताओं में शुमार पीएम मोदी ने शनिवार को वक्त निकाला और वह एक ‘नन्हे मेहमान’ के साथ खेलते और दुलारते दिखे. इस तस्वीर ने लोगों का दिल जीत लिया. अपने इंस्टा अकाउंट से इस तस्वीर को साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि कल 7, लोक कल्याण मार्ग पर आए एक नन्हे दोस्त के साथ. अब लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ये बच्चा कौन है, तो आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
बीजेपी नेता के परिवार से पीएम मोदी की मुलाकात
तस्वीर में नजर आ रहा बच्चा कोई और नहीं, बल्कि केरल के मशहूर मलयालम अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कृष्णाकुमार का पोता है. नई दिल्ली में कृष्णाकुमार ने अपने पूरे परिवार के साथ पीएम मोदी से मुलाकात की. दरअसल, कृष्णाकुमार की बेटियां केरल में लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और कंटेंट क्रिएटर हैं. वहीं, उनकी सबसे छोटी बेटी अहाना कृष्णा फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा चेहरा हैं. जैसे ही कृष्णाकुमार ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर को शेयर किया वह तेजी से वायरल हो गई.





