Health

कौन सा विटामिन किस बीमारी से बचाता है? एक्सपर्ट से जानें

विटामिन शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो हमारी ओवरऑल हेल्थ को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं. ये शरीर को एनर्जी देने, अंगों के सही कामकाज और इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने में मदद करते हैं. हर विटामिन का अपना अलग काम होता है, जैसे कुछ हड्डियों को मजबूत बनाते हैं तो कुछ त्वचा और आंखों की सेहत सुधारते हैं.

कौन सा विटामिन किस बीमारी से बचाता है? एक्सपर्ट से जानें
कौन सा विटामिन किस बीमारी से बचाता है? एक्सपर्ट से जानें

शरीर खुद ज्यादातर नहीं बना पाता, इसलिए इन्हें खानपान के जरिए लेना जरूरी होता है. अगर शरीर में इनकी कमी हो जाए, तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ सकता है. सही मात्रा में विटामिन लेने से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि कई बीमारियों से बचाव भी होता है और शरीर बेहतर तरीके से काम करता है. इसलिए संतुलित डाइट में विटामिन को शामिल करना बेहद जरूरी है. आइए जानते हैं कि कौन सा विटामिन किस बीमारी से बचाता है.

कौन सा विटामिन किस बीमारी से बचाता है?

इम्यूनिटी बढ़ाने वाले विटामिन

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि विटामिन सी और विटामिन डी शरीर की इम्यूनिटी क्षमता को मजबूत बनाते हैं. ये संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को जल्दी बीमार पड़ने से बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं.

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत रखने वाले विटामिन

विटामिन डी और विटामिन बी12 हड्डियों और मांसपेशियों की मजबूती के लिए जरूरी होते हैं. ये शरीर को ताकत देते हैं और कमजोरी व हड्डियों से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं.

आंखों और स्किन की सेहत के लिए जरूरी विटामिन

विटामिन ए और विटामिन ई आंखों की रोशनी और त्वचा की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं. ये स्किन को हेल्दी और आंखों को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं.

दिल और दिमाग को स्वस्थ रखने वाले विटामिन

विटामिन बी6 और विटामिन बी12 दिल और दिमाग के सही कामकाज के लिए जरूरी होते हैं. ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं और मानसिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करते हैं.

कौन से टेस्ट से पता करें विटामिन की कमी?

शरीर में विटामिन की कमी का पता लगाने के लिए कुछ खास ब्लड टेस्ट कराए जाते हैं. इनमें विटामिन डी, विटामिन बी12, आयरन प्रोफाइल और कैल्शियम जैसे टेस्ट शामिल होते हैं. डॉक्टर लक्षणों के आधार पर सही टेस्ट कराने की सलाह देते हैं.

अगर किसी व्यक्ति को बार-बार थकान, कमजोरी, बाल झड़ना या स्किन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं, तो यह विटामिन की कमी का संकेत हो सकता है. समय-समय पर जांच करवाने से शरीर की स्थिति का पता चलता है और सही इलाज शुरू किया जा सकता है.

विटामिन की कमी कैसे पूरी करें?

विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए सबसे जरूरी है संतुलित और पौष्टिक डाइट लेना. रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां, फल, दूध, दाल और सूखे मेवे शामिल करें. धूप में कुछ समय बिताना भी जरूरी होता है, जिससे शरीर को प्राकृतिक रूप से विटामिन मिलते हैं.

अगर कमी ज्यादा हो, तो डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट्स भी लिए जा सकते हैं. सही लाइफस्टाइल अपनाकर और हेल्दी आदतों को फॉलो करके विटामिन की कमी से बचा जा सकता है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply