मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
गणपति पूजा के फूलों को फेंकने की न करें गलती, इन 4 तरीकों से करें यूज​ | Brendan Taylor ने तोड़ा Sachin Tendulkar का रिकॉर्ड, बने सबसे लंबे ODI करियर वाले खिलाड़ी​ | 649cc इंजन, 235 किग्रा वजन और कीमत ₹8.23 लाख, भारत में लॉन्च हुई दमदार बाइक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

कैमरा वाला हेलमेट: बाइक राइडर्स के लिए क्यों है जरूरी, कितना आता है खर्च?​

गुरुग्राम का लेडी बाइकर हिट एंड रन मामला सुर्खियों में है. लेडी बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया ने वीडियो के जरिए कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है और उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है. […]

गुरुग्राम का लेडी बाइकर हिट एंड रन मामला सुर्खियों में है. लेडी बाइकर शिवानी चौहान उर्फ सिया ने वीडियो के जरिए कार से टक्कर मारने वाले आरोपी कल्याण बैंसला पर गंभीर आरोप लगाए हैं. कल्याण बैंसला के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है और उसे राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है.

इस घटना में बाइकर सिया के हेलमेट और बाइक में लगे कैमरों से रिकॉर्ड हुए वीडियो अहम सबूत बने हैं. सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसे में आज जानेंगे कि बाइकर अपने हेलमेट में कैमरा कैसे लगा सकते हैं? हेलमेट में कैमरा लगाने में कितना खर्च आता है और इसके क्या फायदे हैं?

हेलमेट में कैमरा कैसे लगाया जाता है?

हेलमेट में कैमरा लगाने का सबसे आसान तरीका माउंट का इस्तेमाल करना है. इसके लिए एक्शन कैमरा के साथ हेलमेट माउंट लिया जा सकता है. बाजार में खास तौर पर हेलमेट के लिए फ्रंट, साइड और चिन माउंट मिलते हैं. इनमें से चिन माउंट को बाइक राइडर्स काफी पसंद करते हैं, क्योंकि इससे कैमरा आंखों के करीब ऊंचाई पर रहता है और वीडियो में राइडिंग का व्यू ज्यादा नेचुरल दिखाई देता है. कुछ राइडर्स कैमरे को हेलमेट के ऊपर भी लगाते हैं. हालांकि, कैमरा और माउंट हेलमेट से बाहर ज्यादा निकला हुआ नहीं होना चाहिए. किसी दुर्घटना की स्थिति में बाहर निकला हुआ कैमरा या माउंट नुकसान बढ़ा सकता है.

कितना आता है कैमरा और माउंट का खर्च?

हेलमेट कैमरा सेटअप की कीमत आपकी जरूरत और कैमरे की क्वालिटी पर निर्भर करती है. बेसिक एक्शन कैमरा करीब ₹3,000₹8,000 से शुरू हो सकता है. बेहतर वीडियो क्वालिटी, स्टेबिलाइजेशन और ज्यादा फीचर्स वाले कैमरों की कीमत ₹10,000₹30,000 या उससे ज्यादा भी हो सकती है. वहीं, हेलमेट माउंट की कीमत आमतौर पर ₹500 से ₹2,000 के आसपास हो सकती है. अगर आपको कैमरे के साथ एक्स्ट्रा बैटरी, मेमोरी कार्ड और दूसरे एक्सेसरीज भी खरीदने हैं तो कुल खर्च बढ़ सकता है. यानी एक सामान्य राइडिंग रिकॉर्डिंग सेटअप करीब ₹4,000₹10,000 में तैयार हो सकता है, जबकि प्रीमियम सेटअप का बजट काफी ज्यादा हो सकता है.

राइडर्स के लिए कैमरा क्यों जरूरी हो सकता है?

हेलमेट कैमरा राइडिंग वीडियो बनाने के अलावा सुरक्षा के लिहाज से भी उपयोगी हो सकता है. सड़क पर कई बार बाइक और कार के बीच विवाद, अचानक ब्रेक लगाने, गलत दिशा से आने वाले वाहन या एक्सीडेंट जैसी स्थिति सामने आ जाती है. जैसा गुरुग्राम के हिट एंड रन मामले में हुआ है. ऐसे मामलों में कैमरे की रिकॉर्डिंग घटना को समझने में मदद कर सकती है. अगर किसी हादसे के बाद यह सवाल उठता है कि गलती किसकी थी, तो उपलब्ध वीडियो एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड हो सकता है.

रैंक कैमरा कीमत खासियत
1 Digitek Gocam DAC001 ₹5,999 4K 60fps, 24MP, WiFi
2 ROCKTECH 4K ₹6,999 4K 60fps, EIS, 170°
3 ORLOV 4K Viran ₹6,999 4K 60fps, EIS, WiFi
4 Yoidesu 4K ₹6,000 4K, WiFi, 180° फ्लिप स्क्रीन
5 Danoz SJCAM Plus ₹70008000 4K, WiFi, 30m waterproof
नोट: कीमत प्लेटफॉर्म और समय के हिसाब से बदल सकती है..

क्या खरीद सकते हैं इनबिल्ट कैमरा हेलमेट?

भारत में अभी इनबिल्ट कैमरा हेलमेट की मौजूदगी बहुत सीमित है. लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में बाइकर्स के लिए कई कंपनियां ऐसे स्मार्ट हेलमेट बनाती हैं. इनमें Intelligent Cranium Helmets की iCR सीरीज, Forcite MK1S, CrossHelmet X1, LIVALL MC1 Pro, Sena Phantom Camera और Protomate UltraFusion जैसे मॉडल शामिल हैं. इन स्मार्ट हेलमेट्स में मॉडल के हिसाब से फ्रंट, रियर या दोनों तरफ कैमरे दिए जाते हैं. हालांकि ये हेलमेट काफी महंगे होते हैं, जिनकी कीमत करीब 600 अमेरिकी डॉलर से शुरू होकर 2,000 अमेरिकी डॉलर तक जाती है. इन्हें प्रोफेशनल रेसर, बाइकर या खास इवेंट के दौरान इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, GoPro या DJI जैसे एक्शन कैमरे अलग कैटेगरी में आते हैं, जिन्हें सामान्य हेलमेट पर माउंट करना पड़ता है, जबकि इन स्मार्ट हेलमेट्स में कैमरा पहले से ही हेलमेट के डिजाइन का हिस्सा होता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY