देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर भार से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं। इस बीच अब नौतपा की भी चर्चा तेज हो गई है। हार साल मई और जून के बीच आने वाल नौतपा को सबसे ज्यादा गर्म दिनों का दौर माना जाता है। इस बार 25 मई से 2 जून तक नौतपा रहेगा। नौतपा में तापमान अपने चरम पर होता है और भीषण गर्मी व लू चलती है। इससे राहत पाने के लिए लोग घरों में एसी, पंखे व कूलर का इस्तेमाल करते हैं।

तेज गर्मी में कूलर से भी गर्म हवा आने लगती है, जिसके चलते कमरा ठंडा होने के बजाए तपने लगता है। ऐसे में कुछ चीजों को अगर ध्यान में रखें तो कूलर से ठंडी हवा आ सकती है। आइए जानते हैं
Khabar Monkey
1- गीला पर्दा या चादर आ सकता है काम
गर्मी के मौसम में कूलर से आ रही गर्म हवा को ठंडा करने के लिए गीला पर्दा या चादर का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, कूलर के सामने हल्का गीला पर्दा लगाने से हवा थोड़ी ठंडी महसूस हो सकती है। छोटे कमरों में यह तरीका ज्यादा असरदार साबित ह सकता है।
2- सही घास का चुनाव
कूलर के ठंडी हवा के लिए सबसे जरूरी है सही घास का चुनाव करना। साधारण घास की तुलना में खस की घास ज्यादा ठंडक देती है। इसमें प्राकृतिक ठंडक होती है। भीषण गर्मी में लोग खस वाले कूलर ज्यादा पसंद करते हैं।
3- टंकी में पानी का स्तर
जब कूलर के टंकी के पानी का स्तर कम होता है तो इससे कूलिंग पर भी असर पड़ता है। कुलर की घास तभी सही तरीके से काम करती है जब उसमें लगातार पानी पहुंचता रहे। अगर पानी कम हो जाए, तो घास सूखने लगती है और कुलर गर्म हवा देने लगता है। इस लिए दिन में 1-2 बार पानी का लेवल जरूर चेक कर लेना चाहिए।
4- पानी में बर्फ या आइस फैक डाल सकते हैं
तापमान अधिक होने पर, कुलर के टैंक में बर्फ डाला जा सकता है। ठंडे पानी से गुजरने वाली हवा ज्यादा ठंडी महसूस होती है। आप बड़े आइस पैक या फ्रीजर में जमा की गई बोतलों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इससे लंबे समय तक ठंडी हवा मिलती रहती है।
5- वेंटिलेशन जरूरी
अगर कमरा पूरी तरह बंद होगा, तो इससे उमस बढ़ने लगता है। कुलर सबसे अच्छा काम तभी करता है जब कमरे में हवा के निकलने का रास्ता हो। एक खिड़की या दरवाजा थोड़ा खुला रखने से गर्म और नम हवा बाहर निकलती रहती है, जिससे कमरा ठंडा रहता है।
6- कूलर को सही जगह पर रखें
कूलर से ठंडी हवा के लिए उसे सही जगह पर रखना भी जरूरी है। कूलर बाहर की ताजी हवा को अंदर खींचकर ठंडक देता है। अगर इसे बंद कमरे या कोने में रख दिया जाए, तो गर्म हवा घूमती रहती है और कूलिंग कम हो जाती है। इसलिए कूलर को हमेशा खिड़की, बालकनी या दरवाजे के पास रखें ताकि बाहर की हवा आसानी से अंदर आ सके। इससे कमरे में ठंडी हवा का फ्लो बेहतर बना रहता है।
7- कूलर को धूप में रखने से बचे
ऊपर बताए गए तरीके तभी काम करेंगे जब कूलर धूप से बचा रहेगा। सीधी सूरत की गर्मी में इसे रखने से, पानी जल्दी गर्म हो जाएगा। इससे कूलिंग कम हो जाती है। ऐसे में कुलर को छांव वाली जगह पर रखें या उसके ऊपर शेड लगा दें। इससे पानी ज्यादा देर तक ठंडा रहता है और कुलर बेहतर बना देता है।





